|
|
मंदसौर। जिले के मल्हारगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम सुदवास में आयोजित विवाह समारोह में मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सहभागिता कर परिवार को शुभकामनाएं दीं। उपमुख्यमंत्री देवड़ा ठा. साहब श्याम सिंह चंद्रावत के निवास पर आयोजित उनकी सुपुत्री के विवाह समारोह में विशेष रूप से शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री ने वधू को आशीर्वाद देते हुए उनके नव दाम्पत्य जीवन के सुखद वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि विवाह जैसे पावन संस्कार भारतीय संस्कृति और पारिवारिक परंपराओं को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं। इस तरह के पारिवारिक आयोजनों में शामिल होकर सामाजिक संबंध और अधिक सुदृढ़ होते हैं। समारोह के दौरान जिला अध्यक्ष राजेश दिक्षित सहित क्षेत्र के जन-प्रतिनिधि, समाजजन, रिश्तेदार एवं ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे। सभी ने शुभकामनाएं दीं तथा परिवार के साथ खुशियां साझा कीं। उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से आत्मीयता से मुलाकात की और क्षेत्रीय विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा की। ग्राम सुदवास में आयोजित इस विवाह समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें ग्रामीणों और अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में सामाजिक सौहार्द और पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिली। |