जीरापुर : कांग्रेस कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई

Like 27 Views 226
SSE NEWS NETWORK (Rajgarh) 27-05-2023 Regional

जीरापुर नगर के कांग्रेस कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि शनिवार काे ब्लॉक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मनाई। सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए, कांग्रेसियों ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के बताए मार्ग, उनके आदर्श, सिद्धांतों औैर  कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने की बात रखी। इस माैके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


रिपोर्ट : राहुल धवल