जिला राजगढ़ में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुआ एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

Like 9 Views 202
SSE NEWS NETWORK (Rajgarh) 29-05-2023 Regional

सेमीनार मे दिया गया प्रशिक्षण, वर्तमान व नवीन चुनौतियों से कैसे करें सामना, अधिकारियों को किया प्रशिक्षित

            
राजगढ़ - पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक सम्मेलन 2020 की अनुसंशा अनुसार प्रत्येक जिले में वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा अपने कनिष्ठ अधिकारीगण को वर्तमान तथा नवीन चुनौतियों के संबंध में लगातार 100 घंटे प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु आदेशित किया गया है, उसी के तारतम्य में आज राजगढ़ जिला मुख्यालय पर श्री बीरेंद्र कुमार सिंह (भापुसे) पुलिस अधीक्षक राजगढ़ के  मार्गदर्शन तथा श्री मनकामना प्रसाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ के निर्देशन में पुलिस कंट्रोल रूम राजगढ़ में जिले के निरीक्षक, उप निरीक्षक तथा सहायक उप निरीक्षक के एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमे पुलिस अधीक्षक राजगढ़ द्वारा वर्तमान चुनौतियों जैसे साइबर क्राइम, इंटरनेट फ्रॉड तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ द्वारा महिला संबंधी अपराध तथा sc st से संबंधित अपराधो में वर्तमान में आ रही चुनौतियों के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया गया, इसी के साथ अजाक थाना प्रभारी श्री प्रकाश पटेल द्वारा राहत प्रकरण में आ रही चुनौतियों, महिला थाना प्रभारी श्री जेपी चौहान द्वारा महिला अपराध विवेचना के संबंध में तथा महिला बाल विकास अधिकारी द्वारा वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो act, बाल विवाह, बाल कल्याण समिति के बारे में प्रक्षिशित किये गये।
              सेमीनार मे पुलिस अधीक्षक श्री बीरेंद्र कुमार सिंह (भापुसे), अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद, महिला सेल प्रभारी श्रीमती सनम बी खान, रक्षित निरीक्षक श्री रविकांत शुक्ला, निरीक्षक श्री प्रकाश पटेल, निरीक्षक श्री जय प्रकाश चौहान, महिला बाल विकास अधिकारी श्री श्याम बाबू खरे, बाल कल्याण समिति के अधिकारी सहित जिले के निरीक्षक, उप निरीक्षक, तथा सहायक उप निरीक्षक उपस्थित रहे।


रिपोर्ट : राहुल धवल