आज का राशिफल

Like 22 Views 90
(Neemuch) 25-09-2023 Horoscope

आज का राशिफल 25 सितंबर 2023




मेष राशि:-   आज परिवार सम्बन्धित कुछ विशेष कार्य के मार्ग में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस प्रोजेक्ट में भी कुछ रुकावटें हैं। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लॉन्ग ड्राइव में रहेंगे। भाद्र मास में फलों व अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें।

वृषभ राशि:-   अहंकार का त्याग करें। जॉब में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा। तिल का दान करें।

मिथुन राशि:-   आज का दिन जॉब में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप शेयर के पावर सेक्टर, रियल स्टेट या बैंकिंग में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करना बेहतर रहेगा।

कर्क राशि:-   व्यवसाय में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। आप अपने कार्य पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। भगवान विष्णु जी की उपासना जरूरी है। श्री सूक्त का पाठ करें।

सिंह राशि:-   छात्रों को शिक्षा में कामयाबी मिलेगी। वे सफलता के लिए कार्य व आत्मबल को मजबूत करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए तथा विवाह तक बात बढ़ाने के लिए मन्दिर में भगवान का दर्शन करें व उनसे आशीर्वाद मांगे। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। व्यवसाय को सही दिशा दें। गुड़ का दान करें।

कन्या राशि:-   आपको अपने व्यवसाय में वृद्धि को लेकर घबड़ाने की बात नहीं है। योजनाओं को टालें मत। समय पर सही कार्य करें। यह कार्य ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा। शिवलिंग पर गन्ने का रस व गंगाजल अर्पित करें।

तुला राशि:-   छात्र लाभान्वित होंगे। आपकी लाइफ स्टाइल सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। लव लाइफ की रोमांटिक यात्रा आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। घर के मंदिर में शिवलिंग का दूध व जल से अभिषेक करके भगवान शिव को प्रसन्न करें। तिल व चावल का दान करें।

वृश्चिक राशि:-   बिजनेस को लेकर मन को स्ट्रांग करें। नवीन प्रोजेक्ट आपका वेट कर रहा है। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। संतान को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।

धनु राशि:-   व्यवसाय में धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंट्स अपने स्टडी को और बेहतर करें। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें व सप्त अन्न का दान करें।

मकर राशि:-   जॉब में सफल रहेंगे। व्यवसाय में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। छात्र पढ़ाई में एकाग्रता व मेहनत बढ़ा दें। आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ सफल रहेगी। भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। पिता का आशीर्वाद लें।

कुंभ राशि:-   आप नौकरी में जल्द प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। प्रेम में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है। उड़द का दान करें।

मीन राशि:-   नौकरी को लेकर परिवर्तन के विचार में रहेंगे। छात्र अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा। बड़े भाई का चरण स्पर्श करके ही घर से बाहर निकलें। लव लाइफ में यात्रा संभावित है। हनुमान चालीसा के 07 पाठ से सम्पूर्ण समस्याओं का समाधान होगा।