आज का राशिफल

Like 2 Views 81
(Neemuch) 28-09-2023 Horoscope

आज का राशिफल 28 सितंबर 2023





मेष राशि:-   आज का दिवस छात्रों के लिए मंगलमय व प्रगतिशील पथ पर चलने का है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए मेहनत के साथ साथ कनकधरास्तोत्र का पाठ करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मंगल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। समय महत्वपूर्ण है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए श्री विष्णु जी की उपासना करें। सप्त अन्न का दान करें।

वृषभ राशि:-   आज का दिन जॉब में नवीन प्रोजेक्ट्स से भरे रहने की सम्भावना है। एकसाथ ज्यादा कार्यों से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। आपके कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। अन्न दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें।

मिथुन राशि:-  आज का दिन जॉब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। छात्रों के लिए अच्छा समय रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। सात अन्न मन्दिर में दान करें। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। उड़द व गुड़ का दान करें।

कर्क राशि:-  व्यवसाय में नवीन कार्य शुरू कर सकते हैं। जॉब में प्रोमोशन में सफलता नहीं मिल पा रही है। प्रयास तेज करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें।शिवलिंग पर चावल व तिल अर्पित करें।

सिंह राशि:-  आप जॉब में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रहेंगे। बड़े भाई की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। सप्त अन्न दान सबसे श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले अपराजिता का पुष्प साथ मे अवश्य लें।

कन्या राशि:-  व्यवसाय में सफल रहेंगे। आत्मबल व कार्य के प्रति समर्पण की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। जॉब में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। श्री गणेश उपासना करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। उड़द व गुड़ का दान करें।

तुला राशि:-  बिजनेस को लेकर लाभान्वित होंगे। जॉब को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध का त्याग करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। घर के मंदिर में हनुमान जी के मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। ज्यादा यात्रा से बचें।

वृश्चिक राशि:-  वाहन क्रय करने का मन होगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। मसूर व गुड़ का दान करें।

धनु राशि:-   छात्र सफल रहेंगे। छात्र अध्ययन को और बेहतर करें।पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

मकर राशि:-  व्यवसाय पहले से बेहतर होगा। आप एक आशावादी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शिवलिंग को गंगा जल व शहद अर्पित करें। राहु के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कुंभ राशि:-  आप जॉब में किसी अधीनस्थ कर्मचारी के बिहैव से परेशान रह सकते हैं। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। गुड़ व गेंहू का दान करें। स्वास्थ्य अब बेहतर है। मसूर व गुड़ का दान करें।

मीन राशि:-   छात्रों को सफलता मिलेगी। व्यवसाय दिशा में पहुंचेगी। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। बड़े का चरण स्पर्श करके ही घर के बाहर निकलें। पिता का आशीर्वाद सूर्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें।