तांत्रिक ने किया महिला से गैंगरेप
Hemant Gupta (Bhopal) 02-03-2024 Exclusive
गुना जिले के नई सराय थानांतर्गत में कथित तांत्रिक द्वारा एक महिला के साथ दुराचार करने की घटना सामने आई है। तांत्रिक ने महिला को मां बनने की लालसा और झाड़-फूंक के चक्कर में फसाकर उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद डुंगासरा निवासी सीताराम और गणेशराम कुशवाह ने भी पीड़ित महिला को झाड़-फूंक से बच्चा होने का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। घटना के बाद पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। पीड़िता महिला ने परिजनों के साथ जाकर नई सराय थाने में पहंुचकर आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कराया है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, गुना से घटना की जांच कराकर की गई कार्यवाही के संबंध में तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।