|
|
चीताखेड़ा – मध्य प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित पोषण आहार पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत नीमच जिले में 09 से 23 अप्रैल 2026 तक पोषण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में 10 से 25 अप्रैल तक नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा भी मनाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत परियोजना नीमच के सेक्टर ग्राम धामनिया स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर गुरुवार को नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री माताओं को आमंत्रित कर छोटे बच्चों को ऊपरी आहार देने की सही विधि, मात्रा, समय और उनकी देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई। कार्यक्रम के दौरान माताओं के साथ खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिससे उनमें जागरूकता के साथ सहभागिता भी बढ़ी। चीताखेड़ा सेक्टर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत पोषण पखवाड़ा के मुख्य उद्देश्यों पर चर्चा की गई। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। पखवाड़े के दौरान 0 से 3 वर्ष के बच्चों के मानसिक विकास हेतु आरंभिक उत्तेजना और देखभाल, तथा 3 से 6 वर्ष के बच्चों को खेल आधारित शिक्षा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। साथ ही जीवन के पहले 6 वर्षों में मस्तिष्क के अधिकतम विकास और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी इरफान अंसारी, सेक्टर पर्यवेक्षक सारिका केदार सहित चीताखेड़ा सेक्टर की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं। रिपोर्ट : दशरथ माली |
चीताखेड़ा – मध्य प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित पोषण आहार पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत नीमच जिले में 09 से 23 अप्रैल 2026 तक पोषण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में 10 से 25 अप्रैल तक नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा भी मनाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत परियोजना नीमच के सेक्टर ग्राम धामनिया स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर गुरुवार को नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री माताओं को आमंत्रित कर छोटे बच्चों को ऊपरी आहार देने की सही विधि, मात्रा, समय और उनकी देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई।
कार्यक्रम के दौरान माताओं के साथ खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिससे उनमें जागरूकता के साथ सहभागिता भी बढ़ी।
चीताखेड़ा सेक्टर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत पोषण पखवाड़ा के मुख्य उद्देश्यों पर चर्चा की गई। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।
पखवाड़े के दौरान 0 से 3 वर्ष के बच्चों के मानसिक विकास हेतु आरंभिक उत्तेजना और देखभाल, तथा 3 से 6 वर्ष के बच्चों को खेल आधारित शिक्षा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। साथ ही जीवन के पहले 6 वर्षों में मस्तिष्क के अधिकतम विकास और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।
कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी इरफान अंसारी, सेक्टर पर्यवेक्षक सारिका केदार सहित चीताखेड़ा सेक्टर की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट : दशरथ माली