सीतामऊ: राष्ट्रीय गो रक्षक विभाग भारत संगठन एवं गौ रक्षक मित्र मंडल के तत्वावधान में रविवार को एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में नगरवासियों का भारी जनसमर्थन देखने को मिला। गली-गली में डीजे की धुन और आतिशबाजी के साथ निकाली गई इस रैली ने पूरे क्षेत्र को गौ माता के जयघोष से गुंजायमान कर दिया। रैली से पूर्व एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, संभाग मीडिया प्रभारी मनोज परिहार, संभाग उप मीडिया प्रभारी सुरेश डांगी, और गौ रक्षक मित्र मंडल के पर्व मराठा तहसील अध्यक्ष रोहित सूर्यवंशी यशपाल सेन सहित अन्य पदाधिकारियों ने गौ माता की महत्ता और उनकी रक्षा के लिए समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। सभा के दौरान राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि यह आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भंवर सिंह चौधरी, राष्ट्रीय संयोजक गजराज सिंह देवड़ा, एवं राष्ट्रीय संत सुरेशानंद महाराज के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष शुभम कुमावत के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदसौर जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में मल्हारगढ़ तहसील अध्यक्ष पद पर शालीग्राम पाटीदार को मनोनीत किया गया। रैली का समापन भगवान श्रीराम की प्रतिमा की आरती के साथ हुआ। जिसमें राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा एवं संभाग उप मीडिया प्रभारी सुरेश डांगी ने भाग लिया। इसके पश्चात सभी पदाधिकारियों द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की आरती कर रैली का समापन किया गया।
देश : गौ रक्षा के समर्थन में निकाली गई विशाल वाहन रैली, उमड़ा जनसैलाब