|
|
चीताखेड़ा । अंचल में रिकॉर्ड तोड प्रचण्ड गर्मी का दौर बदस्तूर जारी है, गर्म हवाएं लोगों को झुलसाने लगी है, और दिन भर तीखी धूप ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एएनएम श्रीमती तरुणा कनिक ने सलाह दी है कि मौसम विभाग के अनुसार तापमान में वृद्धि होगी।सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं।गर्म हवाओं ने लू की स्थिति पैदा कर दी है।पूरा क्षेत्र भट्टी की तरह तपने लगा है। मौसम में बदलाव से पेट दर्द, उल्टी -दस्त, बुखार आदि पीड़ितों की दिनों दिन बढ़ती संख्या में वृद्धि होती जा रही है। बड़ी संख्या में मौसमी बीमारियों से शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में उपचार कराने पहुंच रहे हैं। गर्मी से बचाव के तमाम जतन के बीच अब हीटवेव से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें ठंडी तासीर के पदार्थों का सेवन करने के साथ पर्याप्त पानी पीने और जूस का उपयोग करने के साथ धूप से बचने तक की एवं मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का उपयोग करने की दी। कहा कि विशेष कर बच्चों एवं बुजुर्गों व महिलाओं को इस भीषण गर्मी से एकदम बरसात से ठंडा मौसम तथा ठंडे मौसम से एकदम गर्म मौसम के बदलाव से शरीर के तापमान में परिवर्तन से शरद गर्मी चढ़ जाने से स्वास्थ्य बिगड़ जाता है और व्यक्ति बीमार हो जाता है। श्रीमती तरुणा कनिक ने सलाह दी है कि किशोरी बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव एवं सुरक्षा दृष्टि से टीका सुरक्षित है, किशोरी बालिकाओं को यह टीका अवश्य लगाएं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चीताखेड़ा में यह टीका निःशुल्क लगाया जा रहा है। क्षेत्र की समस्त किशोरी बालिकाओं से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर पहुंचकर एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर टीका लगवा कर स्वस्थ रहें। श्रीमती तरुणा कनिक ने सलाह दी है कि यदि किसी को सांस लेने में दिक्कत या अचानक अस्वस्थता महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। कमरों में हवा के आवागमन के लिए खिड़की - दरवाजे खुले रखें। मोबाइल का उपयोग कम करें, क्योंकि अत्यधिक गर्मी के कारण मोबाइल फटने का खतरा रहता है।हर व्यक्ति अपने घर में दही,छाछ और नींबू पानी जैसे ठंडे पेय पदार्थ का अधिक सेवन करें। और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर से अपना उपचार करवाएं। रिपोर्ट : दशरथ माली |