|
|
नीमच। महू रोड स्थित टीन शेड की दुकान में सेंधमारी कर वाहनों के टायर चोरी करने वाले दो आरोपियों को थाना नीमच सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए टायर और वारदात में प्रयुक्त तीन पहिया ऑटो भी जब्त किया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की संपत्ति की बरामदगी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। घटना का विवरण दिनांक 8 अप्रैल 2026 को फरियादी सार्थक मोदी, निवासी पुराना बस स्टैंड गरोठ, ने थाना नीमच सिटी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी रतनम टायर्स प्राइवेट लिमिटेड नामक दुकान, जो महू रोड पर जियो पेट्रोल पंप के पास टीन शेड में संचालित है, से अज्ञात बदमाशों ने सेंधमारी कर टायर चोरी कर लिए। फरियादी के अनुसार 4 अप्रैल की शाम दुकान बंद कर घर गए थे। अगले दिन सुबह दुकान पर लौटने पर पीछे की टीन शेड की चादर खुली मिली। स्टॉक चेक करने पर फोर व्हीलर के 20 और थ्री व्हीलर के 2 टायर गायब मिले। रिपोर्ट पर थाना नीमच सिटी में धारा 331(2), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। गिरफ्तारी और बरामदगी मुखबिर सूचना के आधार पर 16 अप्रैल 2026 को पुलिस ने दो आरोपियों— सुनील माली (26 वर्ष), निवासी हवाई अड्डा रोड, नीमच राजू फिरोज खान (27 वर्ष), निवासी नयागांव, जावद को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 22 टायर और वारदात में प्रयुक्त तीन पहिया ऑटो (क्रमांक MP 44 R 073) जब्त किया गया। जब्त मशरुका की कुल कीमत लगभग 3 लाख 95 हजार रुपये आंकी गई है। आगे की कार्रवाई जारी पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी के टायरों की बिक्री से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी "पुष्पा सिंह चौहान", साइबर सेल प्रभारी एवं पूरी थाना टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। |