मन्दसौर : जिले का कक्षा 12 वीं का 83.16 प्रतिशत एवं कक्षा 10 वीं का 83.55 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा....प्रदेश में क्रमशः 13 वां एवं 9 वां स्थान प्राप्त किया
मंदसौर 6 मई 25/ जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम 83.16 प्रतिशत रहा। वहीं दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 83.55 प्रतिशत रहा। प्रदेश में कक्षा 12 वीं के परीक्षा परिणाम में मन्दसौर 9 वां स्थान पर रहा। साथ ही कक्षा 10 वीं के परीक्षा परिणाम में मन्दसौर 13 वां स्थान पर रहा।
पिछले वर्ष की तुलना में 12 वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 12.46 प्रतिशत की वृद्धि रही। वहीं दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में इस वर्ष 24.63 प्रतिशत की वृद्धि रही।
जिले से जीव विज्ञान समूह में रिद्धि भट्ट पिता कमलेश भट्ट जिन्होंने 500 में से 478 अंक प्राप्त करके 95.6% प्रतिशत प्राप्त कर मेरिट में 6 टा स्थान प्राप्त किया।