सिंगोली (रिपोर्ट- दिनेश जोशी)। भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस शनिवार, 6 अप्रैल को सिंगोली स्थित भाजपा कार्यालय में पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर अध्यक्ष सुरेश जैन भाया एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई। तत्पश्चात भाजपा ध्वज फहराया गया और देशभक्ति के नारों के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।
स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला मंत्री सुनीता मेहता, नगर अध्यक्ष सुरेश जैन भाया एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, राष्ट्रसेवा और सांस्कृतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ऐसी राजनैतिक पार्टी है जो देश की संस्कृति और संस्कारों की रक्षा करते हुए जनकल्याण के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों को आत्मसात कर भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश जोशी, प्रदीप जैन, फुल कुमार मलिक, प्रेमचंद जैन, राजकुमार मेहता, केशर सिंह, शंभू सुतार, सुनील सोनी, शंभूलाल तिवारी, युवा नेता प्रशांत पालीवाल, प्रशांत मलिक, राकेश जोशी, विशाल जैन, महेश दशोरा, शिवलाल धाकड़, नीरज गांधी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।