रतलाम
भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर की प्रतिष्ठित कला साहित्य एवं सांस्कृतिक संस्था महक द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है संस्था द्वारा काटजू नगर स्थित शिव मंदिर से सकोरा वितरण अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया
अभियान का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ इस अवसर पर उपाध्याय ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा
भीषण गर्मी में इंसानों के साथ साथ बेजुबान पक्षियों को भी पानी की अत्यंत आवश्यकता होती है पक्षियों के संरक्षण और जीव दया का यह प्रयास न केवल सराहनीय है बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणादायी पहल है इस अभियान से जुड़े सभी साथी बधाई के पात्र हैं
संस्था के अध्यक्ष मोड़ीराम सोलंकी ने अभियान की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह अभियान केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा उन्होंने कहा यह अभियान पूरे रतलाम शहर में निरंतर जारी रहेगा
संस्था का लक्ष्य है कि शहर के हर कोने में सकोरे रखे जाएं ताकि कोई भी पक्षी प्यासा न रहे
इस पुण्य कार्य में जुड़ने के इच्छुक सभी नागरिकों का स्वागत है
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि प्रदीप उपाध्याय का स्वागत मोड़ीराम सोलंकी जयकुमार टेकचंदानी जीजी सिंह राठौर सुनील भंडारी आशीष चोपड़ा धर्मेंद्रसिंह बागेड़ी एवं शैलेन्द्र तिवारी द्वारा किया गया
इस अवसर पर शहर के प्रबुद्ध जन और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे जिनमें सरोज चौधरी राजू मलकानी निरंजन गर्ग सुरेन्द्र उपाध्याय प्रकाश भटेवरा योगेंद्र पुरोहित रविंद्र मोदी कैलाश वशिष्ठ वर्धमान सराफ अर्पित पोरवाल कृष्णा केलवा मुकेश धाकड़ जीएस खींची एवं नरेन्द्रसिंह डोडिया प्रमुख हैं
कार्यक्रम का कुशल संचालन संयोजक नरेन्द्रसिंह डोडिया ने किया तथा आभार प्रदर्शन निरंजन गर्ग द्वारा व्यक्त किया गया
जीव दया की दिशा में महक संस्था का यह कदम पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है
लेवेन्द्र सिह शेखावत पप्पू भैया रतलाम जिला ब्युरो चीफ SSE NEWS 9926340080