सिंगोली : नगर के प्रसिद्ध ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री, सहकार भारती जिलाध्यक्ष, पूर्व बैंक अध्यक्ष एवं भाजपा के कर्मठ एवं जुझारूदमंग नेता दिनेश जोशी का युवा कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाज़ी कर ढोल धमाकों के साथ भव्य जन्मदिन मनाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 मई को श्री जोशी का 64 वर्ष की उम्र पूर्ण कर 65 साल में प्रवेश करने पर युवा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से रात्रि 9 बजे स्थानीय विवेकानंद बाजार में बड़े धूम धाम से आतिशबाजी कर ढोल धमाकों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।
इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने श्री जोशी को बधाई देते हुए उन्हें स्वस्थ रहने और दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया, उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, फूल कुमार मलिक, प्रेमचंद जैन, प्रदीप जैन, कमल शर्मा अध्यक्ष ब्राह्मण समाज, जसराज शर्मा,पप्पू गौतम, सुनील सोनी पार्षद जीवन बलाई पार्षद,भाया सोनी, राजकुमार मेहता सुनील नागौरी अध्यक्ष प्रेस क्लब अतुल मैहर आजाद नगर अभिषेक मलिक,सोनू जोशी,सुभम सोनी, रौनक टेलर,निरंजनगिर रजनाती,सुरेश चंदेल,शुभम पंडित सहित बड़ी संख्या में श्री जोशी के समर्थक एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।