|
|
मंदसौर। जिले की कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जिसने हॉलीवुड और क्राइम फिल्मों से प्रेरित होकर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की सनसनीखेज साजिश रची थी। आरोपी ने पूरी वारदात को बेहद फिल्मी अंदाज में अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते उसका प्लान सफल नहीं हो सका। जानकारी के अनुसार आरोपी लंबे समय से अपराध से जुड़ी फिल्मों और वेब सीरीज को देखकर खुद को बेहद चालाक समझने लगा था। उसने फिल्मी स्टाइल में धमकी देकर फिरौती मांगने की योजना बनाई, लेकिन कोतवाली पुलिस ने तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से उसे धर दबोचा। इस कार्रवाई से शहर में राहत का माहौल है। पुलिस की सफलता से खुश होकर बोहरा समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी विनोद कुमार मीना का भव्य स्वागत और सम्मान किया। समाजजनों ने पुलिस की तत्परता और कानून व्यवस्था को लेकर सराहना व्यक्त की। मंदसौर पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के हाथ उससे कहीं ज्यादा लंबे होते हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस साजिश में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे। |