जीरन। शासकीय महाविद्यालय जीरन में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार “कॉलेज चलो अभियान” अंतर्गत प्रवेश प्रक्रिया के द्वितीय राउंड में “हर छात्र- कॉलेज तक” संदेश के साथ विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय की कॉलेज चलो अभियान की टीम द्वारा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के घर-घर जाकर एवं कॉलेज परिसर में हेल्प सेंटर पर पहुंचे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के महत्व एवं महाविद्यालय में संचालित स्नातक पाठ्यक्रमों की जानकारी प्रदान कर प्रवेश लेने हेतु प्रेरित किया गया।
महाविद्यालय परिसर में स्थापित हेल्प सेंटर पर विद्यार्थियों को ई-प्रवेश पोर्टल पर पंजीयन, विषय चयन, दस्तावेज अपलोड एवं प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न जानकारियां उपलब्ध कराई गईं। साथ ही विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को शासन द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं, पुस्तकालय, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं अन्य सुविधाओं के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
कॉलेज चलो अभियान की टीम द्वारा विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, उच्च शिक्षा के महत्व एवं भविष्य में रोजगार के अवसरों के संबंध में भी प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने महाविद्यालय की पहल की सराहना करते हुए प्रवेश प्रक्रिया में रुचि दिखाई।
कॉलेज चलो अभियान के नोडल श्री गजेन्द्र आर्य ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ना एवं उन्हें महाविद्यालय में प्रवेश के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रशांत मिश्रा ने अभियान को सफल बनाने हेतु सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना की।
विनोद सांवला हरवार
शहर : कॉलेज चलो अभियान के तहत 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश हेतु किया प्रेरित