मंदसौर। जिले के थाना वायडी नगर पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए महू-नीमच हाईवे फोरलेन से दो शातिर अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 60 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही महिंद्रा बोलेरो जीप जब्त की गई है।
SP विनोद कुमार मीना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी. एस. बघेल और सी.एस.पी. जितेन्द्र भास्कर के मार्गदर्शन में वायडी नगर थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
दिनांक 27 मई 2026 को महू-नीमच हाईवे फोरलेन पर पुलिस ने नाकाबंदी की थी। इसी दौरान एक संदिग्ध ग्रे-मेहंदी रंग की महिंद्रा बोलेरो जीप (नंबर MP11BE0552) को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख जीप में सवार दोनों तस्करों ने गाड़ी रोककर भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हीरसिंह पिता हड़मानसिंह राजपुरोहित 31 वर्ष निवासी कोरना जिला बालोत्रा राजस्थान तथा बाबुसिंह पिता हड़मानसिंह राजपुरोहित 28 निवासी कोरना जिला बालोत्रा राजस्थान के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपी शातिर तस्कर हैं जो मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं।
तलाशी के दौरान 3 प्लास्टिक के काले कट्टों में भरा 60 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ जिसकी कीमत करीब 1 लाख 20 हजार बताई जा रही है। तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा बोलेरो जीप कीमत लगभग 6,00,000 रुपये तथा एक हरे रंग का सैमसंग और एक ग्रे रंग का रेडमी टच मोबाइल कुल कीमत 20,000 रुपये
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 240/26, धारा 8/15 NDPS ACT के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।