|
|
ग्राम, पंचायत एवं वार्ड स्तर पर लाड़ली बहनों ने देखा लाइव टेलीकास्ट नीमच । मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत रविवार को नीमच जिले की 1,55,800 हितग्राही बहनों के बैंक खातों में 37वीं किश्त की राशि 22 करोड़ 80 लाख रुपये अंतरित की गई है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में रविवार कोग्राम केसली, जिला सागर में राशि अंतरण एवं महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। उक्त राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट जिले में ग्राम, पंचायत एवं वार्ड स्तर पर हितग्राही लाड़ली बहनों द्वारा देखा गया। उल्लेखनीय है कि योजना प्रारंभ होने से अब तक यह 37वीं किश्त है, जो डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे लाड़ली बहनों के खातों में जमा की गई है। योजना से जिले की महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है, जिससे उनके परिवारों में वित्तीय आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक सशक्तिकरण को बल मिला है। |