|
|
चीताखेडा-18 जून। परम पूज्य मुनिराज श्री विरल विजय म.सा. श्री विराग रत्न विजय म.सा. आदि ठाणा 2 एवं पूज्य साध्वी श्री धृतिपूर्णा श्री म.सा. ,पूज्य साध्वी श्री अभय पूर्णा श्री म.सा.आदी ठाणा 2 साधू-साध्वी भगवंतों की प्रेरणा से श्वेताम्बर जैन श्री संघ चीताखेड़ा के तत्वावधान में श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय के शिखर कलश पर हर वर्ष की भांति इस बार भी दिवस 20 जून 2026 शनिवार को प्रातः मंगल मुहूर्त में वार्षिक धर्म ध्वजा रोहण लाभार्थी परिवार द्वारा चढ़ाई जाएगी। शनिवार को इस धार्मिक पावन अवसर पर सर्वप्रथम प्रातः 7 बजे सत्तरभेदी पूजा, प्रभुजी की रथयात्रा, मंगल मुहूर्त ध्वजारोहण, मांगलिक प्रवचन, नवकारसी, स्वामी वात्सल्य। प्रातः 8 बजे बैण्ड बाजों एवं ढोल ढमाकों के साथ नीम चौक से प्रभु जी एवं ध्वजा का भव्य वरघोडा निकाला जाएगा, जो जैन गली,बस स्टैंड,जैन दादावाड़ी,सदर बाजार से परिभ्रमण करता हुआ पुनः श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय पहुंचेगा। मंगल मुहूर्त में जैन श्री संघ के तत्वावधान में श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय पर विधि कारक श्रेयांस दक द्वारा विधि-विधान पूर्वक पूजन अर्चन के साथ शिखर कलश पर ध्वजारोहण के लाभार्थी देवीलाल, कारूलाल, दिलीप कुमार, डॉ आशीष, ध्रुव झातरिया (सिसौदिया) परिवार चीताखेड़ा द्वारा जिनालय पर शिखर कलश पर धर्म ध्वजा चढ़ाई जायेगी। इस मौके पर शुभ मुहूर्त में धर्म ध्वजा कार्यक्रम के प्रति सामाजिक आस्था समर्पण और त्याग का प्रतिक ध्वजा रोहण लाभार्थी परिवार सहित जैन समुदाय के श्रावक- श्राविकाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में जिनालय के शिखर कलश पर धर्म ध्वजा रोहण के लाभार्थी परिवार की तरफ से प्रभावना वितरण की जाएगी। इसी के साथ उपस्थित सभी जैन अनुयायियों का सामुहिक स्वामी वात्सल्य किया जाएगा। प.पूज्य मुनिराज श्री विरल विजय म.सा. का आज भव्य मंगल प्रवेश श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय पर वार्षिक ध्वजारोहण हेतु कल दिवस 19 जून शुक्रवार को प्रातः 8 बजे भव्य मंगल प्रवेश होने जा रहा है। कल शुक्रवार को रात्रि में एक शाम नाकोड़ा पार्श्व भैरव भक्ति संध्या कार्यक्रम इसी तारतम्य में 19 जून 2026 रात्रि 8:30 बजे श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय परिसर में नारायणगढ़ के विख्यात भजन गायक श्रेयांस दक सहित कई कलाकारों द्वारा एक शाम श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव भक्ति संध्या के नाम शानदार भैरव भक्ति का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |