|
|
श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर का 16वां वार्षिक ध्वजा एवं वर्षगांठ महोत्सव भीलवाड़ा : शहर के बापूनगर स्थित श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर का 16वें वार्षिक ध्वजा एवं मंदिर वर्षगांठ महोत्सव शुक्रवार को श्रद्धा एवं भक्ति से ओतप्रोत माहौल में मनाया गया। मेवाड़ देशोद्धारक आचार्य श्रीजितेन्द्र सूरिश्वरजी म.सा. के शिष्यरत्न आचार्य श्री निपूणरत्न विजय सूरिश्वरजी म.सा. एवं पूज्य राजरत्न विजयजी म.सा. की प्रेरणा एवं पावन आशीर्वाद से आयोजित महोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान,पूजन एवं सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वर्षगांठ दिवस पर सुबह आयोजन का प्रारंभ भव्य वरघोड़े के साथ हुआ। गाजे बाजे के मध्य प्रभु के जयकारों के साथ वरघोड़ा कायमि ध्वजा लाभार्थी धर्मनिष्ठ प्रभादेवी,मनीष-ममता बापना परिवार के निवास से प्रारंभ होकर बापूनगर क्षेत्र के मुख्य मार्गो से होते हुए मंदिर तक पहुंचा। इसके बाद सुबह 8.15 बजे से विधि विधान के साथ तीर्थंकर परमात्मा की स्नात्र पूजा एवं सत्रह भेदी पूजा अनिल बालर, सतीश सेठ, अभिषेक नाहर एवं नयन सेठ के द्वारा पढ़ाई गई। सुबह 10.15 बजे शुभ मुर्हुत में तीर्थंकर विमलनाथ भगवान एवं तीर्थंकर संभवनाथ भगवान एवं नाकोड़ा भैरव देव के जयकारों के मध्य मंदिर शिखर पर कायमि ध्वजा चढ़ाने का लाभ बापना परिवार के धर्मनिष्ठ प्रभादेवी,मनीष-ममता, प्रणय एवं प्रियांश बापना ने प्राप्त किया। वार्षिक चढ़ावा कार्यक्रम का संचालन करते हुए मंदिर समिति के कुलदीप गुगलिया ने पिछले एक वर्ष में कार्यकारिणी द्वारा किए गए कार्यो एवं मंदिर परिसर में मरम्मत व सुधार के लिए हो रहे कार्य के बारे में बताया। मंदिर समिति द्वारा किए जा रहे सेवा व भक्ति कार्यो की श्रद्धालुओं ने अनुमोदना की। वार्षिक ध्वजा एवं वर्षगांठ महोत्सव के अवसर पर पक्षाल पूजा विमलादेवी ऋषभ महात्मा, चंदन पूजा मनीषकुमार अभिमन्यु बोलिया परिवार, केसर पूजा यशकुमार कोठारी, पुष्प पूजा उर्मिलादेवी सतीशकुमार चौधरी परिवार, धूप पूजा राजमल अमित कुमार पलक्ष कुमार सिंदुरिया परिवार, दीपक पूजा चंदना बलवंत मेहता परिवार, अंगलुंछड़ा खुस कूची विमलभाई नागोत्रा परिवार, नाकोड़ा भैरव देव के दीपक का लाभ उर्मिलादेवी पंकज लोढ़ा परिवार ने प्राप्त किया। सभी लाभार्थी परिवारों का मंदिर समिति के अध्यक्ष मनीष बापना, मंत्री दिनेश गोलेछा एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा स्वागत बहुमान किया गया। मंच संचालन कुलदीप गुगलिया ने किया। वर्षगांठ दिवस पर शाम की आरती का लाभ कायमि ध्वजा के लाभार्थी बापना परिवार के सदस्यों ने लिया। वार्षिक ध्वजा महोत्सव में मंदिर समिति के संरक्षक बलवंत मेहता, सुशीलादेवी सिंघवी, उपाध्यक्ष गुणवंत जैन, कोषाध्यक्ष अनिल विश्लोत, राजमल सिंदुरिया, मनोज महात्मा, मनोज डोसी, संजय सिंघवी, संजय लोढ़ा, पंकज लोढ़ा, विवेक खाब्या, सुनील कर्णावट, जितेंद्र आंचलिया सहित बापूनगर श्रीसकल जैन समाज के सदस्यों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर की डिजीटल मीडिया टीम कनिका गुगलिया, नमन गोलेछा, युग कावड़िया, संयम कर्णावट आदि का भी सहयोग मिला। लाभार्थी परिवार द्वारा साधार्मिक स्वामी वात्सल्य का आयोजन भी किया गया। मंदिर समिति ने दो दिवसीय आयोजन को सफल बनाने पर सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया है। रिपोर्ट : राजकुमार जी गोयल |