श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री किरण चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात श्री सोनू बडगुर्जर एवं यातायात टीम द्वारा बस स्टैंड पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी बस चालकों को नशामुक्ति के संबंध में जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार का नशा कर वाहन न चलाने की समझाइश दी गई।
अभियान के दौरान बस स्टैंड पर आने-जाने वाली बसों के चालकों की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जांच के दौरान राजहंस बस क्रमांक DD01J9995 का चालक शराब के नशे में बस चलाते हुए पाया गया। उक्त चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए बस को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया। चालक के विरुद्ध प्रकरण तैयार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त विशेष चेकिंग अभियान के दौरान विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 49 चालान बनाए गए तथा 22,400 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया।
नशा मुक्त भारत सप्ताह अभियान के तहत जिले में संचालित यात्री बसों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अपील
यातायात पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, वाहनों पर अवैध ब्लैक फिल्म न लगाएं तथा माता-पिता अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी प्रकार का वाहन चलाने के लिए न दें।
आपका सहयोग ही हमारा प्रयास है।
यातायात पुलिस
जिला नीमच