|
|
नीमच : जिला कोषालय, नीमच द्वारा आईएफएमआईएस केयर्स थीम के अंतर्गत आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर से संबंधित तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए 16 एवं 17 जुलाई 2026 को जिला कोषालय परिसर में विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। जिला कोषालय अधिकारी ने बताया कि जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी विभिन्न प्रकार के वित्तीय संव्यवहारों के लिए आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर का उपयोग करते हैं। सॉफ्टवेयर के उपयोग के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह विशेष कैंप आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे अपने कार्यालय के संबंधित शासकीय सेवकों को आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर से संबंधित समस्याओं एवं आवश्यक विवरण के साथ 16 एवं 17 जुलाई को आयोजित विशेष कैंप में उपस्थित होना सुनिश्चित करें, ताकि उनकी समस्याओं का मौके पर ही प्रभावी निराकरण किया जा सके। |