|
|
हरदा जिले के रहटगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम धनपाड़ा में एक 10 वर्षीय मासूम बच्चे की करंट की चपेट में आने से मृत्यु होने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मासूम बच्चा घर के पास स्थित खेत की तरफ गया था, इसी दौरान वह खेत में टूटी पड़ी बिजली की लाइन की चपेट में आ गया, और उसकी मृत्यु हो गई। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, हरदा से मामले की जांच कराकर मृतक के उत्तराधिकारियों को शासन के नियमानुसार देय आर्थिक सहायता राशि के संबंध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |