|
|
रतलाम जिले के लूणखंदा गांव में बिजली गिरने से तीन लोगों की मृत्यु होने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लूणखंदा के किसान अपनी पत्नी और पोते के साथ खेत पर फसल की रखवाली के लिये बनी झोपड़ी में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात तेज बारिश होने के कारण आकाशीय बिजली झोपड़ी पर गिर गई, जिससे तीनों लोगों की मृत्यु हो गई। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, रतलाम से मामले की जांच कराकर मृतकों के उत्तराधिकारियों को शासन के नियमानुसार देय आर्थिक सहायता राशि के संबंध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |