|
|
छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र स्थित कुम्हार टोली में पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष की 55 वर्षीय महिला पर लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला किया, जिसमें महिला की मृत्यु हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों पक्ष के बीच किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी, इस बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिला के साथ लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला ने दम तोड़ दिया। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, छतरपुर से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |