रतलाम। बाजना/ नगर में जैन समाज द्वारा आगामी चातुर्मास को लेकर तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं। इस वर्ष बाजना में प्रवचन प्रभाविका साध्वी श्री सौम्ययशा श्री जी, साध्वी श्री अर्पिता श्री जी, साध्वी श्री रश्मिता श्री जी, साध्वी श्री समर्पिता श्री जी एवं साध्वी श्री पंत सिद्धि श्री जी का पावन चातुर्मास होने जा रहा है।
आगमन व चातुर्मास को लेकर पूरे नगर में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व पूज्य साध्वी जी का चातुर्मास वर्ष 2011 में बाजना में हुआ था। उस दौरान गुरुवर्या की प्रेरणा से कई जैन परिवारों ने शाकाहार अपनाने का संकल्प लिया था। साथ ही उनकी पावन निश्रा में भव्य पशु स्वामीवात्सल्य संपन्न हुआ था जो नगर के लिए का ऐतिहासिक था।
मंगल प्रवेश 24 जुलाई शुक्रवार को ऋषभ मूणत के फार्म हाउस से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए जैन उपाश्रय पहुंचेगा, जहां पर मांगलिक प्रवचन एवं बहुमान समारोह होगा। प्रवेश के दौरान नवकारसी का लाभ ऋषभ यश मूणत परिवार ने लिया, प्रवेश का लाभ संदीप नितिन नाहर परिवार ने लिया।
उक्त जानकारी शुभम पालरेचा द्वारा दी गई।
रिपोर्ट: ईश्वर टाक बाजना
देश : बाजना में 15 साल बाद पूज्य साध्वी श्री सौम्ययशा श्री जी का चातुर्मास...