रतलाम के धामनोद नगर परिषद में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच तनातनी तेज हो गई है नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड और अध्यक्ष होने के बावजूद पार्षदों द्वारा मांगी जा रही जानकारी को अधिकारी बैठक के एजेंडे में शामिल नहीं का बहाना बनाकर टाल रहे हैं
मामले को लेकर दो पार्षदों ने कलेक्टर रतलाम से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की है
क्या है पूरा मामला
डीजल खर्च पर चुप्पी
वार्ड 11 के पार्षद मुकेश चौधरी ने नगर परिषद के वाहनों के डीजल खर्च का माह-वार ब्योरा मांगा था
अतिक्रमण की जानकारी से इनकार
वार्ड 4 के पार्षद मदनलाल पाटीदार ने 17 माह में अतिक्रमणकारियों को जारी नोटिस और कार्रवाई की डिटेल मांगी थी
दोनों पार्षदों का आरोप है कि डेढ़ से दो महीने बीतने और आवेदन पर प्राप्ति मुहर होने के बावजूद 17 जुलाई की सामान्य सभा में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) पूजा गोयल ने पत्र थमाकर जानकारी देने से मना कर दिया
अध्यक्ष बोलीं मुझे जानकारी ही नहीं
चौंकाने वाली बात यह रही कि सामान्य सभा की बैठक में भाजपा अध्यक्ष दुर्गा अजय डिंडोर ने कहा कि उन्हें पार्षदों के इन पत्रों के बारे में कोई जानकारी ही नहीं मिली
इससे पार्षदों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी या तो जानबूझकर फाइलों को दबा रहे हैं या फिर अध्यक्ष का परिषद के कामकाज पर नियंत्रण नहीं है
अधिकारियों की सफाई
CMO का पक्ष
आवेदन गायब होने का आरोप निराधार है संबंधित विषय नियमानुसार बैठक के एजेंडे में शामिल नहीं थे अध्यक्ष की अनुमति मिलने के बाद इसे आगामी बैठक के एजेंडे में शामिल कर जानकारी दे दी जाएगी
कलेक्टर से शिकायत जांच का इंतजार
दोनों पार्षदों ने 21 जुलाई को कलेक्टर को लिखित शिकायत देकर डीजल खर्च की निष्पक्ष जांच जानकारी दबाने वाले अधिकारियों पर FIR और 7 दिनों में ब्योरा उपलब्ध कराने की मांग की है अब सभी की निगाहें कलेक्टर की कार्रवाई पर टिकी हैं
लेवेन्द्र सिह शेखावत पप्पू भैया रतलाम जिला ब्युरो चीफ SSE NEWS 9926340080