|
|
नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने शासन के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के पालन में सोमवार 27 जुलाई को सुबह अल्कोलाइट कॉलोनी स्थित क्षेत्र में पहुंचकर महिलाओं को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम की जानकारी देते हुए अपने घर में सूखा व गीले कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन रख कर सूखा व गीला कचरा अलग-अलग एकत्रित कर कचरा गाड़ी में ही डालने हेतु समझाइश देते हुए जागरूक किया तथा कचरा सड़क पर या नाली में नहीं फेंकने हेतु अनुरोध किया। सीएमओ श्रीमती बामनिया सोमवार 27 जुलाई को सुबह वार्ड नंबर 27, अल्कोलाइट कॉलोनी में पहुंची और महिलाओं को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम के तहत कचरा पृथक्करण, डोर-टू-डोर संग्रहण, गीले एवं सूखे कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन, सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध आदि नियमों के प्रभावी पालन पर विस्तार से समझाया। उपस्थित महिलाओं में सीएमओ श्रीमती बामनिया को विश्वास दिलाया कि वे अपने घर में सुखा व गीला कचरा अलग-अलग डस्टबिन में एकत्रित कर कचरा वाहन में डालेगी तथा स्वच्छता नियमों का पूरा पालन करेगी। इस दौरान स्वच्छता जागरूकता का कार्य कर रही एनजीओ यूनिक वेस्ट मैनेजमेंट आई. ई. सी.की सदस्य जाईनखान भसीन, निकिता जाट,देवकिशन आदि भी मौके पर मौजूद थे। |