|
|
शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में 108 एंबुलेंस के देरी से पहुंचने से एक गर्भवती महिला की मृत्यु होने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गलहथा गांव के मौहार टोला में रहने वाली महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया, काफी देर तक एंबुलेंस के नहीं पहुंचने के कारण परिजनों ने महिला को ऑटो से लेकर अस्पताल के लिये रवाना हुये, इसी बीच रास्ते में ही महिला की डिलीवरी हो गई। अस्पताल पहुंचने के बाद पीडित महिला की मृत्यु हो गई। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, शहडोल से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |