मंदसौर। मालवा संगीत परिवार के तत्वावधान में रविवार को श्री पावागढ़ माताजी मंदिर, पिपलिया मंडी में कलाकार मिलन समारोह एवं संगीत गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महान पार्श्वगायक मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि 31 जुलाईएवं स्वर सम्राट किशोर कुमार की जयंती 4 अगस्त को समर्पित रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे की वंदना से हुआ। दीपशिखा वैष्णव ने भावपूर्ण सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद कलाकारों ने मोहम्मद रफी एवं किशोर कुमार के सदाबहार गीतों की एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन दीपक अरोरा ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में नंदकिशोर राठौर मंदसौर, नरेंद्र भावसार, नरेंद्र त्रिवेदी, श्रीमती संध्या पाठक मल्हारगढ़, दादू प्रजापति मनासा एवं रमेश सोनगरा आलोट उपस्थित रहे। इस अवसर पर नरेश जजवानी, मुकेश निडर, भरतसिंह सोनगरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं संगीत प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मालवा अंचल के गायक, वादक, संगीतकार एवं संगीत प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संतूर वादक ललित कनेरिया के संतूर वादन तथा विक्रम कनेरिया एवं देव कनेरिया की बांसुरी जुगलबंदी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं रवि–दीपशिखा वैष्णव (कपल सिंगर) की मधुर प्रस्तुति को भी श्रोताओं ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में मुकेश शर्मा पेंटर, दीपक जजवानी, कमल बैरागी, पवन प्रजापति, जितेंद्र पंवार, विनोद गंधर्व, मुकेश कनेरिया, ज्योतिष कनेरिया, दिया कनेरिया, बबलू भाई पायाखेड़ी, चंदन वैष्णव, शेखर गंधर्व, मनीष कनोदिया, तुषारांशु, श्रवण जोशी, आनंद जोशी, भंवर पेंटर, गोपाल वैष्णव, रिंकू गंधर्व, राजू भाट एवं नवीन गंधर्व सहित अनेक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समारोह को यादगार बना दिया।
समारोह के अंत में मालवा संगीत परिवार द्वारा सभी कलाकारों को प्रोत्साहन-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कलाकारों, अतिथियों एवं संगीत प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।