|
|
प्रतापगढ़ शहर में देवगढ़ दरवाजे से धमोतर दरवाजे तक फैले नाला विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। बीते एक महीने से लगातार चर्चा में बने इस मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एक के बाद एक जिम्मेदारों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पटवारी और गिरदावर के निलंबन तथा नगर परिषद आयुक्त को 17 सीसी नोटिस के बाद अब नगर परिषद के सहायक अभियंता (जेईएन) दुलीचन्द पर भी जांच की तलवार लटक गई है। मंगलवार को जिला कलेक्टर अंजलि राजोरिया ने इस पूरे प्रकरण में कड़ा प्रशासनिक प्रहार करते हुए यह साफ संदेश दे दिया कि नियमों से खिलवाड़ और मिलीभगत किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नाले के आसपास नियमों को ताक पर रखकर की गई करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य की तीन बेशकीमती भूखंडों की नीलामी पहले ही निरस्त की जा चुकी है। इस कार्रवाई से नगर परिषद की कार्यप्रणाली और अधिकारियों की भूमिका कटघरे में आ गई है। रिपोर्ट : मुकेश पाटीदार |