रतलाम । गोगा नवमी पर्व के पावन अवसर पर सेठ जी ग्रुप द्वारा निकाली गई भव्य छड़ी एवं आकर्षक झांकी का बाजना बस स्टैंड चौराहे पर राम बाबू शर्मा मित्र मंडल एवं हिंदुत्व प्रहरी राम बाबू शर्मा की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने छड़ी और झांकी पर पुष्पवर्षा कर स्वागत वंदन-अभिनंदन किया तथा दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम का संचालन हिंदुत्व प्रहरी राम बाबू शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। छड़ी एवं झांकी के बाजना बस स्टैंड चौराहे पर पहुंचने पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों ने धार्मिक आस्था के साथ कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए गोगा नवमी पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर हिंदुत्व प्रहरी राम बाबू शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म से जुड़ी विभिन्न जातियों और समाजों के बीच आपसी मतभेद बढ़ना चिंता का विषय है। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों का उद्देश्य केवल परंपराओं को आगे बढ़ाना ही नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी भाईचारा, प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना भी है। उन्होंने कहा कि समाज में एकता और भाईचारा कायम रहेगा तो सनातन संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में वाल्मीकि सेना के पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष गौसर, हिंदू महासभा के राजेश गुर्जर, नाना कुमावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे।
भव्य स्वागत से विशेष रूप से वाल्मीकि समाज के लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल दिखाई दिया। आयोजन के दौरान लोगों ने आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
उक्त जानकारी पत्रकार भरत शर्मा द्वारा दी गई।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत