|
चीताखेड़ा । सार्वभौमिक मानवाधिकार परिषद केंद्रीय कार्यालय जयपुर से प्राप्त पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में अपने -अपने दायित्वों को प्रदान किए गये । जिला प्रतापगढ़ संरक्षक छगनलाल नागदा और छोटीसादड़ी तहसील अध्यक्ष शंकरलाल मीणा की उपस्थिति में नीमच जिला अध्यक्ष शिवशंकर शर्मा एवं सत्यनारायण शर्मा जिला प्रतापगढ़ द्वारा चीताखेड़ा के पत्रकार दशरथ माली को सार्वभौमिक मानवाधिकार परिषद जीरन तहसील के मिडिया प्रभारी पद पर नियुक्ति पत्र, दुपट्टा व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। समाज के प्रति जन सेवा की भावना तथा राष्ट्र के प्रति देशभक्ति, निष्ठा व ईमानदारी का सम्मान करते हुए सामाजिक संगठन यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल द्वारा आमजन के मानवाधिकारों की रक्षा हेतु तथा अपराधों को रोकने के साथ-साथ जनता की समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के विचारोंपरांत तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक संगठनों में दी गई जवाबदारियों के पद पर नियुक्त किया गया। समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार उत्पीड़न और शोषण को दूर करने व मानवाधिकारों के संरक्षण हेतु जनहित में कार्य करने की जवाबदारी प्रदान की गई। इस अवसर पर सार्वभौमिक मानवाधिकार परिषद जिला प्रतापगढ़ संरक्षण छगनलाल नागदा, छोटी सादड़ी तहसील अध्यक्ष शंकर लाल मीणा, नीमच जिला अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य शिव शंकर शर्मा, प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, जीरन तहसील उपाध्यक्ष अनूप परमार, अजीत चौरड़िया, पंचायत सचिव सुशील शर्मा, गायत्री पैथोलॉजी लेब संचालक सुनील चरण, मदनलाल गौड़ शाहिद बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद थे। |