|
आगर-मालवा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को आयोजित होने वाले "आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भोपाल में अपर मुख्य सचिव श्री नीरज मंडलोई एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। एनआईसी कक्ष आगर में कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। प्रदेश के माननीय मंत्रीगणों और जनप्रतिनिधियों ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री जी से वर्चुअल संवाद कर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त संभागायुक्तों एवं जिला कलेक्टरों को सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम एवं "आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम के सफल आयोजन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में अधिकाधिक स्थानीय जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों और शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। |