|
बाबा बैजनाथ धाम एवं प्रमुख मंदिरों सहित 10 स्थान 14 हजार दीयों से रोशन होंगे कलेक्टर डॉ. मीना के निर्देशन में अभियान एवं आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण आगर-मालवा : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर शासन द्वारा 14 सितम्बर से आयोजित किये जा रहे, सेवा संकल्प अभियान की प्रदेशव्यापी शुरूआत 17 सितम्बर को शाम 07.00 बजे से अशीर्वाद के दीया कार्यक्रम से हो रही है। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर इस अवसर पर वृहद स्तर पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान एवं आशीर्वाद के दीया कार्यक्रम की जिले में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी ने बताया कि संकल्प सेवा अभियान के शुभारम्भ पर आज 17 सितम्बर को शाम 07.00 बजे आयोजित आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में आगर मालवा जिला लगभग 3 लाख 62 हजार 500 से अधिक दीयों की झिलमिल रोशनी से झगमगाएगा। जिला मुख्यालय आगर के सुप्रसिद्ध बाबा बैजनाथ धाम, हरिसिद्धी मंदिर बीजानगरी, शिव मंदिर नानूखेड़ी, शिव मंदिर पंच देहरिया पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत् 1-1 हजार कुल 04 हजार दीयें जलाएं जाएंगे। जिला मुख्यालय के मोतीसागर तालाब पर 5100 दीयें, माँ बगुलामुखी मंदिर पर 2100 दीये, नगर परिषद् कानड़ में 500, बड़ौद में 501, सोयत में 1000, बड़ागांव में 800 इस तरह कुल उक्त 10 स्थानों पर 14001 दीयों को रोशन करने की तैयारियां कर ली गई है। जिला पंचायत सीईओ श्री सोलंकी ने बताया कि जनपद आगर की ग्राम पंचायत में 31000, बड़ौद में 34500, नलखेड़ा में 25000 हजार, सुसनेर में 31500, आगर नगर परिषद् के प्रत्येक वार्ड 500-500 तथा अन्य नगर परिषदों कें वार्डों में 250-250 कुल 1 लाख 22 हजार दीये और ग्रामीण क्षेत्रों में 72 हजार 500 लाभार्थियों के घरों में, सार्वजनिक स्थलों पर 1180 कुल 1 लाख 95 हजार 680 दीये जलाएं जाएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की लाभार्थी 1 लाख 13 हजार बहनों द्वारा भी अपने घरों में स्व-प्रेरणा से आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा। कुण्डालिया डेम पर 5000 एवं टिल्लर डेम पर भी 500 आशीर्वाद के दीये जलाने का कार्यक्रम रखा गया है। इस तरह सेवा संकल्प अभियान के शुभारम्भ अवसर पर 17 सितम्बर 2026 की शाम 07.00 बजे सम्पूर्ण आगर-मालवा जिला व्यापक जनसहयोग एवं जनभागीदारी से आशीर्वाद के दीये की रोशनी से जगमगायेगा। |