रतलाम / रावटी । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रतलाम मेडिकल कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रक्तदान किया। शिविर में कमल पोरवाल मित्र मंडल, रावटी से जुड़े युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर समाजसेवा एवं जरूरतमंद मरीजों की मदद का संदेश दिया।
रक्तदान करने वाले युवाओं में हर्ष बैरागी, दिव्यांश टांक, सूरज डाबी एवं मनोज पोरवाल सहित अन्य युवा शामिल रहे। युवाओं ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी भावना के साथ उन्होंने शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान किया।
शिविर के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन स्थल पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन, प्रदेश पिछड़ा मोर्चा मंत्री बलवंत भाटी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष जुबिन जैन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्णा डिंडोर एवं रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में युवाओं ने रक्तदान को केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। शिविर के माध्यम से युवाओं को नियमित रूप से रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संदेश भी दिया गया। रावटी से पहुंचे कमल पोरवाल मित्र मंडल के युवाओं की सहभागिता ने भी आयोजन में उत्साह बढ़ाया।
रक्तदान शिविर में युवाओं की भागीदारी ने यह संदेश दिया कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजनों में युवा शक्ति महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। जरूरत के समय किसी अनजान व्यक्ति के जीवन की रक्षा के लिए दिया गया रक्त अमूल्य होता है। इसी सेवा भावना के साथ युवाओं ने रक्तदान कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत