|
आगर मालवा : मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायत एवं नगरीय निकायों के उप निर्वाचन-2026 (पूर्वार्द्ध) अंतर्गत जनपद पंचायत नलखेड़ा की मतगणना 03 अक्टूबर 2026 को सरदार वल्लभ भाई पटेल, शासकीय महाविद्यालय भैंसोदा रोड़, नलखेड़ा एवं नगर परिषद् सुसनेर की मतगणना 03 अक्टूबर 2026 को शासकीय आईटीआई कॉलेज, डग रोड़ सुसनेर में की जाएगी। मतगणना हेतु मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना सहायक की नियुक्ति कर दी गई है। जिनका प्रथम रेण्डमाईजेशन बुधवार को प्रात: 11.30 बजे से एनआईसी कक्ष में किया गया है। इसमें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शेर सिंह मीना, अपर कलेक्टर डॉ.शालिनी श्रीवास्ताव, डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्पित राय, इलेक्शन सुपरवाईजर राजेन्द्र पांडे, एनआईसी नेटवर्क इंजीनियर श्री जितेन्द्र मालवीय, श्री रविन्द्र सिंह तोमर उपस्थित थे। |