|
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए किया जा रहा है मतदाताओं को जागरूक..... आगर : भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के निर्देशानुसार जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ शेर सिंह मीना के मार्गदर्शन में मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में वाहनो के माध्यम से ऑडियो जिंगल्स कर प्रसारण कर मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम जोड़ने के संबंध में चलाए जा रहे हैं अभियान के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वाने और फॉर्म 6 के साथ में घोषणा पत्र भरना जरूरी नहीं है ,इसके संबंध में भी जानकारी दी जा रही है। जिले के सभी पात्र मतदाताओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा की गई है। |