|
साध संगत जी के लिए विशेष आमंत्रण नीमच। समस्त साध संगत जी के लिए अत्यंत हर्ष एवं सौभाग्य का अवसर है कि आज शाम पंजाब के जालंधर से पधार रहीं बीबी त्रिलोचन कौर जी, प्रचारक, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, अमृतसर, द्वारा श्री गुरु रामदास जी के पावन जीवन, उनकी शिक्षाओं एवं महान आदर्शों पर प्रकाश डाला जाएगा। इस विशेष समागम के माध्यम से संगत जी को गुरु साहिब के जीवन से प्रेरणा प्राप्त करने तथा गुरबाणी के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का सुअवसर मिलेगा। स्थान: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, नीमच, मध्य प्रदेश समय: आज शाम 7:00 बजे से 7:45 बजे तक समस्त साध संगत जी से विनम्र निवेदन है कि इस पावन समागम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें और अपने जीवन को सफल बनाएं। वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह! |