|
मंगलवार को अन्न कूट, गोवर्धन पूजा और भाई दूज का मना त्यौहार चीताखेड़ा । दीपोत्सव पर धन और वैभव की दात्री महादेवी लक्ष्मी की आराधना रविवार को उत्साह और उमंग तथा शुभ मुहूर्त में विधि-विधान पूर्वक दीपावली का पांच दिवसीय पर्व शुक्रवार धन तेरस से प्रारंभ हुआ। घर-घर जले खुशियों के दीप समृद्धि व वैभव के लिए किया धनदेवी का पूजन। जिसका इन्तजार प्रत्येक सनातनी को पूरे साल रहता हैं। चाहे गरीब हो ,अमीर हो या मध्यम वर्गीय सभी इस दीपोत्सव को लेकर खासी तैयारियां करते हैं।पांच दिन तक चलने वाला आनंद, उत्सव और उल्लास के इस पंच-पर्व में धन,रुप,वैभव,ग्राम्य जीवन और भाई-बहन के परस्पर स्नेह के उत्सव के साथ मनाया गया।धन त्रयोदशी से प्रारंभ होने वाला यह महापर्व रुप चतुर्दशी,महालक्ष्मी पूजन,गोवर्धन पूजा से होते हुए भाई दूज पर अपनी संपन्नता को प्राप्त हुआ। इस बार तिथियां गड़बड़ा जाने से दो-दो दिन लक्ष्मी पूजन और दो-दो गोवर्धन पूजन का पर्व मनाया गया। भक्तों ने लक्ष्मी पूजन कर सुख-समृद्धि का वास रहने की प्रार्थना करते हुए घर में तिजोरी ,दुकान के गल्ले आदि में रखें गए रुपये सोने एवं चादी के सिक्के,शंख ,कमल को माता लक्ष्मी के चरणों में रखकर लक्ष्मी पूजन किया गया।बच्चों से लेकर युवाओं,बुजुर्गों में दीपावली पर्व को लेकर खासा उत्साह का माहौल नजर आया।तो वहीं घर-घर में स्वादिष्ट व्यंजनों की महक भी हर और दिखी। अमावस्या की काली रात पटाखों की रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगाया आसमान तो दीपकों की रोशनी से जगमगाई धरती।चीताखेड़ा से लेकर ग्रामीण इलाकों तक दुकानों को इलेक्ट्रिक और घरेलू सामान, दीपावली पर पशुओं को सजाने के लिए बेडा-फुन्दी,कामट(घंटी)की दुकाने भी सजाई गई,परंतु किसानों,गरीब मजदूरों पर महंगाई के इस दौर में भी दिपावली पर्व अच्छा रहा। लक्ष्मी पुजन शुभ मूहर्त में विधि-विधान से परिवार के साथ किया गया और अपने वाहनों का भी पुजन कर बडे बुजुर्गों के पैर छुकर आर्शीवाद एवं मित्रों से गले मिलकर एक दुसरे को दीपावली की बधाई दी।बाद में फटाकों की आतिशबाजी की गई।विभिन्न प्रकार के पटाखों से धरती गूंज रही थी वहीं गगन में भी रंग बिरंगे राकेट व अन्य आतिशबाजी लोगों का मन मोह रही थी। शाम होते ही मिट्टी के दीपकों की झिलमिलाती रोशनी सुन्दरता को चार चान्द लगा रही थी।दीपोत्सव हमें संदेश देता हैं कि मिट्टी के दीपक की तरह निश्कलंक,निष्कलुप,निर्वेर और निरापद होकर दूसरों को उजास देते रहना चाहिए। अन्नकूट महोत्सव के साथ हुई गोधन की पूजा महालक्ष्मी पूजन के तिथियां गड़बड़ा जाने से दो दिन लक्ष्मी पूजन और दो दिन गोवर्धन पूजा की गई। तीसरे दिन मंगलवार को सूर्य गोधन की पूजा की गई।इस दौरान पशुपालकों द्वारा अपने पशुओं को सजाने के साथ पूजा की गई।इसके साथ ही श्री चारभुजानाथ मंदिर पर पांच क्विंटल अन्नकूट का भगवान श्री कृष्ण जी को नैवेद्य अर्पित किया। इसी के साथ भटवाड़ा मौहल्ले में बजरंगबली मंदिर, वीर बालाजी मंदिर और इंदिरा आवास कालोनी में गंगेश्वर मंदिर पर भी अन्नकूट महोत्सव किया गया। भगवान को अन्नकूट का नैवेद्य अर्पित कर हजारों श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरण किया गया। बुधवार को भाई के ललाट पर बहने ने लगाएंगी मंगल तिलक बुधवार को भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माने जाने वाले भाई-दूज पर्व मनाएंगी।इस अवसर पर बहने भाई की ललाट पर मंगल तिलक लगाकर आरती करेंगी। बहन को उपहार के साथ रक्षा का वचन भी देगा।इस दिन भाई का बहन के घर भोजन करने से धन,यश,धर्म,अर्थ एवं सुख की प्राप्ति होती हैं। रिपोर्ट : दशरथ मली |