भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 225 रन बनाए। भारत ने 19.4 ओवर में 6 विकेट पर 230 रन बनाकर मैच जीत लिया और सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली।
यह मुकाबला भारत के बेहतरीन रन चेजों में से एक का गवाह बना। 225 रन का लक्ष्य काफी मुश्किल लग रहा था, लेकिन ओपनर्स, खासकर संजू सैमसन ने आक्रामक शुरुआत की। पावरप्ले में ही टीम का स्कोर 94/1 तक पहुंच गया।
ऐसा लगा कि भारत आसानी से जीत हासिल करेगा। हालांकि, न्यूजीलैंड के स्पिनरों माइकल ब्रेसवेल और मिशेल सेंटनर ने मध्य के ओवरों में चार विकेट लेकर मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ा। आउट होने वालों में संजू सैमसन, नंबर 3 पर प्रमोट किए गए तिलक वर्मा और ईशान किशन शामिल थे।
श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने एक अच्छी साझेदारी करके पारी को संभाला, लेकिन अक्षर के आउट होते ही स्थिति फिर बदल गई। भारत को आखिरी चार ओवरों में 49 रन की जरूरत थी। इसके बाद नमन धीर मैदान पर आए।
नमनधीर ने 15 गेंद में 42 रन की तूफानी पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई। ओस के कारण परिस्थितियां मुश्किल थीं, लेकिन न्यूजीलैंड ने खराब गेंदबाजी (16 वाइड और एक नोबॉल) और बेहद लचर फील्डिंग से भारत का काम आसान कर दिया।
टिम सीफर्ट ने 17 गेंद पर 24 रन बनाए और मयंक यादव का शिकार बने। फिन एलन ने 24 गेंद पर 45 रन की पारी खेली। डेरिल मिशेल ने 19 गेंद पर 28 रन की पारी खेली और आउट हुए। ग्लेन फिलिप्स टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे। उन्होंने 40 गेंद में नाबाद 82 रन बनाए। बेवन जैकब्स ने 16 गेंद में 31 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट के लिए।