रतलाम / जावरा। धर्म के प्रति आस्था, सामाजिक एकता और जिनशासन की सेवा का अनुपम उदाहरण ग्राम रोजाना में देखने को मिला। यहां स्थित 110 वर्ष से अधिक प्राचीन श्री आदिनाथ जैन मंदिर (जिनालय) में जैन सोशल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार द्वारा सकल जैन समाज के लिए भव्य नवकारसी का आयोजन किया गया।
लगातार 14वें वर्ष आयोजित इस धार्मिक आयोजन में जावरा नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से 2500 से अधिक श्रावक-श्राविकाओं ने सहभागिता कर भगवान आदिनाथ के दर्शन-पूजन किए और नवकारसी का धर्मलाभ प्राप्त किया। पूरा जिनालय परिसर धर्ममय वातावरण और श्रद्धालुओं की उपस्थिति से भक्तिमय नजर आया।
जैन सोशल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन की नेचुरल अवेयरनेस कमेटी के चेयरमैन संदीप रांका ने आयोजन की पृष्ठभूमि बताते हुए कहा कि ग्राम रोजाना स्थित इस प्राचीन जिनालय का धार्मिक और सामाजिक इतिहास बेहद गौरवशाली रहा है। लगभग 45 वर्ष पूर्व यहां विशाल ऐतिहासिक मेले का आयोजन होता था। उस दौर में जावरा और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु बैलगाड़ियों और तांगों में सवार होकर मेले में पहुंचते थे। यह मेला सामाजिक मेल-मिलाप और धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र हुआ करता था। समय के साथ यह परंपरा बंद हो गई लेकिन समाज की पुरानी स्मृतियों और भावनाओं को जीवंत रखने के उद्देश्य से जैन सोशल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार ने नवकारसी आयोजन की शुरुआत की। अब यह आयोजन लगातार 14 वर्षों से समाज की एकजुटता और धार्मिक चेतना का प्रतीक बन चुका है।
इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता सकल जैन समाज की व्यापक सहभागिता रही। जावरा नगर के विभिन्न जैन संघों के श्रावक-श्राविकाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इनमें श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, श्री सौधर्म बृहत् तपोगच्छीय श्री संघ के श्री जयंतसेन सूरीश्वरजी एवं श्री हेमेंद्र सूरीश्वरजी अनुयायी संघ, श्री साधुमार्गी जवाहर श्री संघ, श्री खरतरगच्छ श्री संघ, श्री दिगंबर जैन समाज, श्री नरसिंहपुरा जैन समाज, श्री हुक्मगच्छीय शांत-क्रांत श्री संघ तथा श्री हूमड़ जैन समाज की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विभिन्न संघों की सामूहिक सहभागिता ने आयोजन को धार्मिक सौहार्द और सामाजिक एकता का यादगार स्वरूप प्रदान किया।
पदाधिकारियों और सदस्यों ने संभाली आयोजन की कमान
आयोजन को सफल बनाने में ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष एवं JSGIF के अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर अनिल धारीवाल, अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय मंत्री एवं लायंस क्लब जावरा के सचिव संदीप रांका, साधुमार्गी श्री संघ अध्यक्ष पंकज कांठेड़, जेएसजी मैत्री ग्रुप अध्यक्ष संदीप श्रीमाल, पूर्व अध्यक्ष आशीष पोखरना, आलोक बरैया, राजेश पोखरना, राजीव लुक्कड़, सचिव संदीप जैन एवं कोषाध्यक्ष शरद डूंगरवाल का विशेष मार्गदर्शन और सहयोग रहा।
व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाने में मनीष मेहता, अजय पटवा, दीपक मेहता, शशांक मेहता, अल्पेश कावड़िया, मनीष पोखरना, अर्पल कोचट्टा, मनीष ओस्तवाल, पीयूष कांठेड़, विभोर जैन, अजय कांठेड़, पुखराज सुराणा, निलेश कांकरिया, मनीष धारीवाल, वैभव ओस्तवाल, शैलेष श्रीश्रीमाल, तरुण टुकड़िया, संतोष तलेसरा, विपिन चौरडिया, संजय भटेवरा, पीयूष चौधरी, अरुण धारीवाल, पुखराज संचेती, लवेश लुक्कड़, आशीष चत्तर, संदीप दसेड़ा, राजीव लुहाड़िया, पंकज जैन, शेखर मांडोत, अर्पित दसेड़ा, चिराग चोरड़िया, गौरव मूणत, रितेश भटेवरा, लोकेश कांठेड़ तथा राहुल ओस्तवाल ने सक्रिय भूमिका निभाई।
वहीं श्री आदिनाथ जैन मंदिर ट्रस्ट रोजाना की ओर से राजू धारीवाल, जितेंद्र धारीवाल, राकेश धारीवाल, अमरीश चोरड़िया, महावीर धारीवाल एवं निलेश चौरडिया का व्यवस्थाओं में सराहनीय योगदान रहा।
आयोजन के समापन पर जैन सोशल ग्रुप जावरा मैत्री के अध्यक्ष संदीप श्रीमाल ने सभी सहयोगियों, पदाधिकारियों, ट्रस्ट सदस्यों और बड़ी संख्या में पहुंचे समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
110 वर्ष पुराने जिनालय में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने यह संदेश दिया कि परंपराएं केवल इतिहास का हिस्सा नहीं होतीं बल्कि समाज की सामूहिक आस्था और एकजुटता से उन्हें पीढ़ियों तक जीवंत रखा जा सकता है।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत