स्कुली/कालेज के छात्रों को नवीन आपराधिक कानून 2023 के प्रति जागरूक करने हेतु स्कुलों/कालेजों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

Like 1 Views 49
Hemant Gupta (Neemuch) 02-07-2024 Regional

*1- दिनांक 01.07.2024 से लागू हुए नवीन आपराधिक कानून 2023 के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु अन्य विभागीय कर्मचारियों, आमजनों एवं स्कुल/कालेज के छात्रों को जागरूक करने हेतु जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन।*

*2- दिनांक 02.07.2024 को जिलें के स्कुलों/कालेजों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन।*

*3- स्कुली/कालेज के छात्रों को नवीन आपराधिक कानून 2023 के संबंध में किया जागरूक।*
 
भारत सरकार के निर्देशानुसार आगामी 1 जुलाई 2024 से नवीन आपराधिक कानून 2023 लागू हो गये है। भारतीय दंड संहिता 1860 के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता 1973 के स्थान पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 के स्थान पर साक्ष्य अधिनियम 2023 क्रियाशील किए गए हैं। नवीन आपराधिक कानून 2023 को लेकर जिलें के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियोें को प्रशिक्षित किया गया। अन्य विभागों के कर्मचारियों, आमजन एवं स्कुलों/कालेजो के छात्रों को नवीन आपराधिक कानून 2023 के संबंध में जागरूक करने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा जिलें के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नवीन आपराधिक कानून 2023 के प्रति जागरूक करने हेतु जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने संबंधी निर्देश दिये गये है।  
पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में जिलें के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 
दिनांक 02.07.2024 को जिलें के स्कुलों एवं कालेजों में छात्रों को नवीन आपराधिक कानून 2023 के प्रति जागरूक करने हेतु जागरूकता कार्यक्रमोें का आयोजन किया गया। पुलिस थाना नीमच केंट अन्तर्गत ज्ञानोदय कालेज कनावटी, थाना नीमच सिटी अन्तर्गत आरआरएम कालेज भाटखेड़ा, थाना बघाना अन्तर्गत शासकीय मुलचंद विद्यालय बघाना, थाना जीरन अन्तर्गत शासकीय विद्यालय पालसोड़ा, थाना मनासा अन्तर्गत सी.एम.राईज स्कुल मनासा, थाना कुकडेंश्वर अन्तर्गत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकडेंश्वर, थाना रामपुरा अन्तर्गत नवोदय विद्यालय रामपुरा, थाना जावद अन्तर्गत सी.एम.राईज स्कुल जावद,एवं थाना सिंगोली अन्तर्गत कन्या हॉयर सैकेन्ड्री स्कुल सिंगोली में नवीन आपराधिक कानून 2023 के प्रति जागरूकता लाने हेतु कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रमों के दौरान पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में स्कुल/कालेज के छात्र एवं शिक्षकगण सम्मिलित हुए।