विधायक परिहार ने वित्तमंत्री देवडा एवं मुख्यमंत्री यादव का जताया आभार

Like 2 Views 51
Hemant Gupta (Neemuch) 03-07-2024 Regional

नीमच । म.प्र.विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में वित्त मंत्री जगदीश देवडा ने नीमच विधानसभा की विभिन्न सडकों के लिए 18 करोड 28 लाख रू. की राशि स्वीकृत की है। विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सडक मार्गों के निर्माण की पुरजोर मांग की जा रही थी, जिसे लेकर विधायक परिहार प्रयासरत थे। विधायक परिहार के प्रयासों से विभिन्न सडक मार्गों के निर्माण की स्वीकृति वित्तमंत्री श्री देवडा ने बजट में की है। इसकी जानकारी खुद विधायक परिहार ने भोपाल से वीडियो सन्देश जारी कर दी।
श्री परिहार ने बताया कि चीताखेडा-जीरन-मल्हारगढ 2 लेन सडक मार्ग 2 लाईन 8 करोड 50 लाख रू., चीताखेडा-रम्भावली सडक मार्ग (इंटरमीडिएटर) 5 करोड 61 लाख रू., रेवली-देवली से बिसलवास सोनीगरा सडक मार्ग 1 करोड 77 लाख रू., उगरान-छाछखेडी सडक मार्ग 2 करोड 40 लाख रू. की स्वीकृति प्रदान करने सहित अन्य विभागों के बजट में कई उपलब्धियां वित्तमंत्री और मुख्यमंत्रीजी ने दी हैं। इन सडकों के निर्माण से चीताखेडा, धार्मिक स्थल रंभावली माताजी सहित राजस्थान की यात्रा बेहतर और सुखद होगी।
श्री परिहार ने कहा कि बजट में सर्वहारा वर्ग के कल्याण का ध्यान रखा गया है, जो म.प्र. के लिए शुभंकर है। जिस प्रकार शरीर की धमनियों में रक्त बहता है, उसी प्रकार विकास की गति को बढाने के लिए सडकों की महती आवष्यकता है। पूर्व में भी म.प्र.की भाजपा सरकार ने विकास की गति को बढाने के लिए जहां जहां सडकों की आवष्यकता थी, उनके निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृतियां दी हैं और वर्तमान में भी दी हैं।  प्रदेश में बडे-बडे सडक मार्गों का निर्माण कार्य डॉ.मोहन यादव सरकार में हो रहा है। आपने नीमच विधानसभा में सडकों का जाल बिछाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, वित्तमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवडा, पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेशसिंह का आभार प्रकट करते हुए नीमच विधानसभा के आमजन को भी बधाई व शुभकामनाये दी हैं।