हरियाणा चुनाव: घोड़े पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे BJP सांसद नवीन जिंदल, जनता से भाजपा को आशीर्वाद देने की अपील

Like 3 Views 83
Hitesh Gupta (Neemuch) 05-10-2024 Regional

Haryana Assembly Election 2024: भारतीय जनता पार्टी के सांसद नवीन जिंदल घोड़े पर सवार होकर कुरुक्षेत्र के मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए पहुंचे।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए चल रही वोटिंग के बीच भारतीय जनता पार्टी के सांसद नवीन जिंदल घोड़े पर सवार होकर कुरुक्षेत्र के मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। नवीन जिंदल को घोड़े पर सवार होकर मतदान केंद्र तक जाते देख लोगों में उत्सुकता बढ़ गई।

 

इसे शुभ माना जाता है
मतदान केंद्र पहुंचने और वोट डालने के बाद नवीन जिंदल ने कहा कि लोगों में मतदान को लेकर काफी उत्साह है। हमें बहुत खुशी है कि लोग आज अपना वोट डाल रहे हैं। उन्होंने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि हरियाणा की बहादुर और जागरूक जनता भाजपा को अपना आशीर्वाद देगी। मैं यहां घोड़े पर सवार होकर आया हूं क्योंकि इसे शुभ माना जाता है।

 

समय बताएगा कि कौन सीएम बनेगा
उन्होंने अपनी मां का भी जिक्र करते हुए कहा, मेरी मां सावित्री जिंदल हिसार से चुनाव लड़ रही हैं। हिसार के लिए बहुत कुछ करना चाहती हैं। इसलिए हिसार की जनता तय करेगी कि वे किसे अपना प्रतिनिधि बनाना चाहते हैं। हरियाणा भाजपा को आशीर्वाद देगा और नायब सिंह सैनी फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। अनिल विज भी हमारी पार्टी के बड़े नेता हैं और समय बताएगा कि कौन मुख्यमंत्री बनता है। अगर किसी बड़े नेता के मन में कुछ है, तो उसे कहने का अधिकार है।

 

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे नवीन जिंदल
नवीन जिंदल ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा। वे 2004 से 2014 तक कुरुक्षेत्र के सांसद रहे, लेकिन 2014 में मोदी लहर के दौरान चुनाव हार गए थे। इसके बाद उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली थी। बाद में वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। 20
24 के लोकसभा चुनाव में वे बीजेपी के टिकट पर कुरुक्षेत्र से सांसद चुने गए।