ग्राम चिताखेड़ा स्थित म.प्र. ग्रामीण बैंक में हुई लूट का पर्दाफाश

Like 1 Views 67
SSE NEWS NETWORK (Neemuch) 06-10-2024 Regional

विशेष पुलिस टीमों द्वारा अन्तर्राज्यीय बैंक लूट (राजस्थान गैंग) के मुख्य सरगना और उसके साथी को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा, पिस्टल, मोटर सायकल एवं अन्य सामग्री सहित लूटी गई राशि जप्त, आरोपी द्वारा पूर्व में की जा चुकी है कई बैंक लूटों  की घटना


*1. ग्राम चिताखेड़ा में दिनांक 18.09.2024 को दिन दहाड़ें म.प्र.ग्रामीण बैंक की शाखा में हथियारों के बल पर लूट की वारदात को दिया गया था अंजाम।* 

*2. पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा उक्त घटना की शीघ्र पतारसी हेतु स्वंय एवं एएसपी श्री नवल सिंह सिसोदिया के निर्देशन में 10 पुलिस टीमों एव सायबर टीम गठन किया जाकर घटना दिंनाक से ही लगातार उक्त घटना की की जाती थी स्वंय मानिटरिंग एवं टीमों को दिये जाते थें आवश्यक दिशा निर्देश।* 

*3. बैंक लूट के मास्टर माइंड रघु उर्फ रघुराज गुर्जर पर राजस्थान के अलग अलग जिलों में पूर्व से ही बैंक लूट संबंधी 07 प्रकरण दर्ज। आरोपी द्वारा मात्र 02 वर्ष के अन्दर दिया 07 बैंक लूटों की घटना कां अंजाम।*

*4. बैंक लूट का मास्टर माइंड रघु उर्फ रघुराज गुर्जर बार्डर एरिया के ऐसे बैंको को बनाता था अपना निशाना जिनकी दूरी पुलिस थानें से ज्यादा हों और घटना को अंजाम देकर राजस्थान की सीमा में घुस जायें।*

*5. बैंक लूट का मास्टर माइंड रघु उर्फ रघुराज गुर्जर गुगल पर बैंक एवं बैंक जाने वाले रास्तों को करता था सर्च। घटना को अंजाम देने से पहले करता था घटना स्थल, आने जाने वाले रास्तों , रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रैकी।*

*6. बैंक लूट के मास्टर माइंड रघु उर्फ रघुराज गुर्जर द्वारा बैंक लूट के 07 अपराधों में 33 लाख 79 हजार रूपयें से अधिक की लूटी गई है राशि। आरोपी बैंक लूटने के दौरान किया करता था फायर आर्म्स का प्रयोग, पूर्व की घटनाओं में कई लोगो को कर चुका है घायल।* 

*7. विशेष पुलिस टीमों द्वारा नीमच जिलें एवं समीपवर्ती निम्बाहेड़ा, छोटी सादड़ी, बड़ी सादड़ी, चित्तौड़गढ़, कोटा सहित अन्य स्थानों पर दबिशे दी जाकर लगभग 200 से 250 संदेहियों से की पूछताछ, कॉम्बिंग गश्त करवाई जाकर कई ईनामी एवं फरारी अपराधियों एवं वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।* 

*8. विशेष पुलिस टीमों घटना के खुलासें के खुलासें को लेकर मध्यप्रदेश एवं राजस्थान में लगभग 400 किलोमीटर तक के टोल नाकोें एवं अन्य स्थानों के सीसीटीवी कैमरों का विष्लेषण अन्य उन्नत तकनीकी संसाधनों एवं मुखबिर तंत्र से प्राप्त इनपुट का किया गया सुक्ष्म विश्लेषण।*

*9. आरोपियों द्वारा पुलिस को गुमराह करने के लिये वारदात के बाद भागने के दौरान कपडें बदले गये एंव फर्जी घटना कारित करते समय फर्जी नम्बर प्लेट का उपयोग किया गया।*

*10. ग्राम चिताखेड़ा में दिनांक 18.09.2024 को दिन दहाड़ें म.प्र.ग्रामीण बैंक की शाखा में हथियारों के बल पर लूट की गंभीर वारदात को ध्यान में रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन द्वारा रूपयें 30,000/- का था ईनाम घोषित।*

माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक महोदय मध्यप्रदेश द्वारा जिलों में होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्व सख्ती से कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये है।

*घटना का विवरण:-** दिनांक 18.09.2024 की दोपहर 12ः40 से 12ः45 बजें के मध्य पुलिस थाना जीरन अन्तर्गत ग्राम चिताखेड़ा स्थित म.प्र. ग्रामीण बैक शाखा चीताखेडा के अंदर अज्ञात दो आरोपियों द्वारा देशी कट्टा व पिस्टल से फायर कर वहॉ मौजूद लोगो केा जान से मारने की नियत से फायर किया जिससे दो महिलाएं व चौकीदार घायल हुऐ तथा केश काउन्टर से नगदी 71660 रूपयें लूटकर ले गये। उक्त घटना पर से पुलिस थाना जीरन पर अपराध क्रमांक 265/18.09.2024 धारा 109,309(6),311, 3(5) बीएनएनएस का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया जाकर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गयी।
विशेष पुलिस टीमों का गठन:- घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा आरोपियों की पतारसी एवं धरपकड़ हेतु स्वयं एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया के निर्देशन में 10 विशेष पुलिस टीमों का गठन थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक मनोज सिंह जादौन, उप निरीक्षक मंगल सिंह राठौर थाना नीमच सिटी, सउनि गोपाल तनान, प्रभारी सायबर सेल प्रदीप शिन्दें, सउनि कप्तान सिंह, चौकी प्रभारी नयागांव सउनि रामपाल सिंह, सउनि कप्तान सिंह, उनि आर.के.सिंगावत, सउनि विरेन्द्र सिंह बिसेन, सउनि भेरूसिंह शक्तावत के नेतृत्व में किया गया। पुलिस टीमों को एस.पी. श्री अंकित जायसवाल द्वारा अलग अलग टास्क दिये जाकर उनकी स्वंय मानिटरींग की गयी। 

*घटना का खुलासा:-** 


उक्त सनसनीखेज एवं गंभीर घटना के खुलासे के लिये अलग अलग टीमों द्वारा वारदातों के समस्त संभावित पहलुओं पर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया। पूर्व में हुयी घटनाओं का विश्लेषण किया गया। 
बैंक के आस पास के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर प्राप्त फुटेज का विश्लेषण कर कड़ी से कड़ी जोड़़ते हुए विषेष पुलिस टीमों के सदस्यों द्वारा मध्यप्रदेश एवं राजस्थान में लगभग 400 किलोमीटर तक के टोल नाकोें एवं अन्य स्थानों के सीसीटीवी कैमरों का विष्लेषण किया गया। सीसीटीवी कैमरो तथा अन्य उन्नत तकनीकी संसाधनों एवं आसूचना तंत्र से प्राप्त इनपुट का सुक्ष्म विश्लेषण किया गया। बैंक लूट की घटना में उपयोग की गई हिरो स्पलेन्डर गाड़ी के संबंध में नीमच, चित्तौड़गढ़ एवं कोटा आरटीओं से उक्त वाहन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
बैंक लूट की घटना के खुलासें को लेकर पुलिस टीमों द्वारा आसपास के जिलों में इस प्रकार की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की धरपकड़ के साथ साथ उक्त स्थानों में जेलों में इस प्रकार की वारदात करने वाले पूर्व से बंद अपराधियों से भी जेलों में जाकर आरोपियों की पहचान करवाई गई। 
घटना के खुलासें के लेकर अपराधियों के ठिकानों पर दबिशें दी गई और इस दौरान कई ईनामी आरोपियों एवं वांरटियों को पकड़कर जेल भेजा गया। जिलें में कॉम्बिंग गश्त करवाई जाकर इस प्रकार की वारदातों में शामिल निगरानीशुदा बदमाशों को चेक किया जाने के साथ ही इस प्रकार की वारदातों में जेल से छुटे आरोपियों को चेक किया गया।
सीसीटीवी कैमरो तथा अन्य उन्नत तकनीकी संसाधनों एवं मुखबिर तंत्र से प्राप्त इनपुट के सुक्ष्म विश्लेषण  उपरांत जिला नीमच के पुलिस थाना जीरन अन्तर्गत ग्राम चिताखेड़ा के बैंक में हुई लूट की वारदात को राजस्थान के सवाई माधोपुर जिलें के ग्राम गुर्जर बडोदा के रघु उर्फ रघुराज गुर्जर द्वारा अपने साथी के साथ उक्त घटना को अंजाम दिया जाने संबंधी तथ्य प्राप्त हुए। 
विवेचना के दौरा पुलिस टीमों को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चिताखेड़ा बैंक लूट की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी रघु उर्फ रघुराज मोटर सायकल से हिंडोन सिटी राजस्थान तरफ जा रहा है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीमों द्वारा तत्काल उक्त दिशा की तरफ मूव करते हुए हिंडोन सिटी सराफा बाजार से रघु उर्फ रघुराज को पकड़कर ग्राम चिताखेड़ा बैंक लूट वारदात में शामिल अन्य सदस्य के बारें में पूछताछ करते रूपेन्द्र सिह गुर्जर निवासी गंगापुर सिटी का होना बताया जाने पर पुलिस टीमों द्वारा गंगापुर सिटी स्थित नसिया कालोनी से रूपेन्द्र सिह गुर्जर को पकड़ा गया। 
पुलिस टीमों द्वारा पकड़ें गये दोनो आरोपियों से पूछताछ के दौरान दोनो आरोपियों द्वारा दिनांक 18.09.2024 को ग्राम चिताखेड़ा स्थित म.प्र.ग्रामीण बैंक में लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त देशी कट्टें एवं पिस्टल को रास्तें में छुपानें संबंधी जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से पूछताछ करने पर देशी कट्टें एवं पिस्टल को आरोपी की निशादेही से बरामद किया गया। 
पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल एवं घटना कारित करने में उपयोग किये गये रास्ते की तस्दीक एवं देशी कट्टें एवं पिस्टल की बरामदगी से वापस आने के दौरान आरोपी रघु उर्फ रघुराज गुर्जर द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा अथक मेहनत एवं घेराबंदी कर पकड़ा गया। रघु उर्फ रघुराज गुर्जर द्वारा भागने के प्रयास के दौरान गड्डें में गिरने के दौरान पत्थर से टकराकर पैर में चोट आ गई।
 
*तरीका वारदात:-** आरोपियो द्वारा गूगल सर्च इंजन के माध्यम से म.प्र. राजस्थान के बॉर्डर एरिया के ऐसे स्थान सर्च किये गयें जहां बैक स्थित है तथा संबंधित कस्बे से थाने की दूरी अधिक हो ताकि पुलिस तत्काल न पहंुंच सके। गूगल पर सर्च करते ग्राम चीताखेडा से थाना जीरन की दूरी लगभग 11 किमी होने से चिताखेडा बैंक चिन्हित किया गया था। रूट हेतु आरोपियो द्वारा गूगल मेप का सहारा लिया जाकर घटना के 02 दिन पूर्वसे ही बैंक की रैकी की गई थी। घटना मे प्रयुक्त मोटर साईकल हीरो स्पलेन्डर मे लोकल वाहन नम्बर की नम्बर प्लेट एमपी 44 की नकली लगाकर घटना की गई तथा घटना को करने के पश्चात रास्ते में असली नम्बर प्लेट लगाई गई। घटना कारित करते समय पहने कपडे रास्ते मे बदल दिये गये ताकि पहचान न हो सके एवं दोनो आरोपियो के द्वारा पहचान छिपाने व कैमरे से बचने के लिए मास्क का उपयोग किया गया था। 


*गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का विवरण:-**
01. रघु उर्फ रघुराज पिता धर्मराज गुर्जर उम्र 22 साल निवासी गुर्जर बडोदा थाना बाटोदा जिला सवाई माधवपूर राजस्थान (आरोपी रघु उर्फ रघुराज गुर्जर के विरूद्व बैंक लूट के 07 प्रकरण पूर्व से दर्ज है। इसके द्वारा अपना पहला अपराध ही बैंक लूट का किया गया था तथा बैंक लूट की ही वारदातें किया करता था। बैंक लूट के मास्टर माइंड रघु उर्फ रघुराज गुर्जर द्वारा कई जगह बैंक लूट की वारदात को अंजाम दिया गया जिसके कारण कई जिलों की पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपी के विरूद्व वर्तमान में गंगापुर सिटी पुलिस द्वारा स्थायी एवं गिरफ्तारी वांरट जारी है) 

02. रूपेन्द्र सिह पिता ईश्वर सिह जाति गुर्जर उम्र 20 साल निवासी नसीया कालोनी गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर 

*जप्त मश्रुका: -* 
01.  देशी कट्टा 315 बोर -01, राउण्ड-04
02.  पिस्टल-01, राउण्ड-01
03. एक मोटर साईकल हीरो स्पलेन्डर 
04. नगदी 23,000 रूपयें
05. एक जोडे कान में पहनने वाली सोने की मुर्की किमती 12000 रूपयें
06. मोबाईल 02 मय सिम
07. बेग-01 

*गिरफ्तार किये गये अभियुक्त रघु उर्फ रघुराज पिता धर्मराज गुर्जर का आपराधिक इतिहास -* 


*क्र*.           *थाना*               *अपराध क्रमांक*                            *धारा*                                    *बैंक का नाम*          *लूट की राशी*
01 नादोती जिला गंगापुर सिटी/221/12.07.2022/394,307,342,120बी भादवि व 5/25,5(27) आर्म्स एक्ट/बैंक ऑफ बडोदा शाखा केमला /9,65,000 रू
02 बामनवास जिला गंगापूर सिटी/101/12.04.2022-/454,379,120 भादवि, 3/25, 5/27, 9/25 आर्म्स एक्ट/ बैंक ऑफ बडोदा कोयला-/5,60,000 रू
03 मण्डावरी जिला दोसा-/60/25.11.2023/392,386,427 भादवि, 9/25 आर्म्स एक्ट, 4 पीडीपी पी एक्ट /राजस्थान ग्रामीण मरूधरा बैंक/8,00,000 रू
04 दूनी थाना जिला टोंक/242/21.09.2022/394,342 भादवि व 3/25  आर्म्स एक्ट                                    / नेशनल बैंक दूनी          /4,60,000 रू
05 सपोटरा जिला करौली/422/17.10.2022 /394,307,455/34 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट         /पंजाब नेशनल बैंक सपोटरा           23,000 रू
06 बेर जिला भरतपुर 05.01.2023 / 395 भादवि                                                     /पंजाब नेशनल बैंक बेर          /5,00,000 रू
07 जीरन जिला नीमच/ 265/18.09.2024/        109,309(6),311,3(5) बीएनएस                  /म.प्र.ग्रामीण बैंक चीताखेडा          /71,660 रू
08 एयरपोर्ट जयपुर /     202/26.11.2022 /        3/25 आर्म्स एक्ट, 1 ख क आर्म्स एक्ट - -

*सराहनीय कार्य:-** उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक मनोज सिंह जादौन थाना प्रभारी जीरन, उप निरीक्षक मंगल सिंह राठौर थाना नीमच सिटी, प्रधान आरक्षक प्रदीप शिन्दें (प्रभारी सायबर सेल), उपनिरीक्षक आर के सिंगावत थाना जीरन, सउनि गोपाल तनान थाना जीरन, सउनि कप्तान सिंह तोमर थाना जीरन, सउनि रामपाल सिंह चौकी प्रभारी नयागॉव, सउनि भेरू सिंह पुलिस अधीक्षक कार्यालय नीमच, सउनि विरेन्द्र सिंह बिसेन थाना जीरन, प्रआर सौरभ सिंह सैंगर थाना जीरन, प्रआर प्रकाश सिनम थाना जीरन, प्रआर प्रशांत जयंत चौकी नयागॉव, प्रआर आदित्य गौड सायबर सेल नीमच, आर लखन प्रताप सिंह सायबर सेल नीमच, आर कुलदीप सिंह सायबर सेल नीमच, प्रआर चरण सिंह पुलिस लाईन नीमच, प्रआर देवीलाल डींगा थाना बघाना, प्रआर ईश्वर सिंह थाना नीमच सिटी, आर विरेन्द्र सिंह थाना जीरन, आर विनोद बोराना थाना जीरन, आर रविन्द्र थाना जीरन, आर कारूलाल थाना जीरन, आर अनिल पाटीदार थाना जीरन, आर श्यामलाल थाना जीरन, आर सुरेश माली थाना जीरन की सहरानीय भुमिका रही।

प्रादेशिक