राजस्थानी और होली के गीतों के साथ ढोल ढमाको के बीच होगा होलिका दहन
नीमच सांस्कृतिक उत्सव समिति बीते 10 वर्षों से लगातार कर रही है यह आयोजन
नीमच। नीमच सांस्कृतिक उत्सव समिति द्वारा आमजनता के हित में शहर में प्रति वर्ष विभिन्न धार्मिक त्यौहारों पर उत्साह व धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता आ रहा है। नीमच सांस्कृतिक उत्सव समिति नीमच द्वारा शहर में बीते 10 वर्षो से प्रारंभ हुआ सामूहिक होलिका दहन का आयोजन हर वर्ष उत्साह के साथ आयोजित किया जाता आ रहा है। इस वर्ष भी धूमधाम के साथ यह आयोजन किया जायेगा। खास बात यह है कि हर वर्ष सामूहिक होलिका दहन कार्यक्रम बड़ा आकार लेता जा रहा है। यहां होने वाले सांस्कृतिक आयोजनों को देखने हेतु भारी भीड़ उमड़ती है। इस संबंध में समिति प्रमुख बृजेश मित्तल, ओम दीवान, राजेश जायसवाल पराग टेंट ने जानकारी देते हुए बताया कि सामूहिक होलिका दहन के माध्यम से हमारा प्रयास रहता है कि शहरवासी एक जगह एकत्रित होकर रंग बिरंगे त्यौहार को एक दिन पूर्व से उत्साह के साथ मनाये। शहर में होली महोत्सव की शुरूआत सामूहिक होलिका दहन से होती है। नीमच सांस्कृतिक उत्सव समिति हर वर्ष इस पारंपरिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शहर के दशहरा मैदान में होली का पर्व को लेकर बड़ा आयोजन करती है जिसमें सांस्कृतिक आयोजन के साथ कवि सम्मेलन के आयोजन भी किये गये । इस वर्ष भी 13 मार्च को होलिका दहन पर्व रंगारंग कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया जायेगा। कार्यक्रम के तहत रंगारंग आर्केष्ट्रा के द्वारा पारिवारिक माहौल में राजस्थानी कल्चर में शानदार प्रस्तुति दी जायेगी। जिसमें राजस्थानी लोक नृत्य, घूमर, होली नृत्य, कामेडी के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत शानदार नृत्य की प्रस्तुति आर्केष्ट्रा का आकर्षण रहेगी। इस हेतु तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। होलिका दहन के दिन रात्रि में आर्केस्ट्रा की शानदार प्रस्तुति के बीच होली के मधुर गीतों के साथ पारिवारिक माहौल में संपन्न होलिका दहन कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
शहर : शहर में सामूहिक होलिका दहन की परंपरा आज भी है कायम....धूमधाम से मनाया जायेगा होलिका पर्व, 13 को नीमच में होगी भव्य आर्केष्ट्रा