सुसनेर: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया का गुरुवार को सुसनेर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वे झालावाड़ से नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर के दर्शन के लिए जा रही थीं। नगर के डाक बंगला स्थित विश्रामगृह पर स्थानीय भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया। इस दौरान झालावाड़ भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री डॉ गजेन्द्र सिंह चंद्रावत, मंत्री गिरजाशंकर राठौर जिला, मंडल महामंत्री पवन शर्मा, सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया, मंडल उपाध्यक्ष कमल गर्ग, कालू सिंह नाहरखेड़ा,डॉ सौरभ जैन, हरिओम राठौर, विक्रम सिंह सरपंच खजूरी, भगवान सिंह आमला,सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश : मां बगलामुखी दर्शन को निकलीं वसुंधरा राजे, सुसनेर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत