|
|
01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर होगी मतदाता सूची तैयार नीमच : म.प्र.राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका निर्वाचन हेतु 01 जनवरी 2026 की संदर्भ तारीख पर फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा ने बताया कि 27 अप्रैल तक प्रशिक्षण व नियुक्ति, 15 मई को प्रारूप मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन तथा 15 मई से 25 मई 2026 तक दावा-आपत्ति केन्द्रों पर दावे-आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। दावा-आपत्ति निराकरण 30 मई तक, ERMS में प्रविष्टि 05 जून तक तथा अंतिम मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन 18 जून 2026 को किया जाएगा। अंतिम सूची 22 जून तक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जाएगी। सभी पात्र नागरिक 01.01.2026 की अर्हता तिथि पर 18 वर्ष पूर्ण कर चुके हों, वे 15 से 25 मई तक अपने क्षेत्र के दावा-आपत्ति केन्द्र पर नाम जुड़वाने, हटवाने या संशोधन हेतु आवेदन कर सकते हैं। |