रतलाम / सैलाना
रतलाम। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला शाखा रतलाम के बहुप्रतीक्षित चुनाव 28 मार्च 2026 को प्रेम वाटिका, रतलाम रोड डेलनपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और संघ के नियमों के अनुसार पैनल पद्धति से आयोजित की गई, जिसमें सभी पदों पर सर्वसम्मति का माहौल देखने को मिला।
निर्वाचन प्रक्रिया में प्रदेश स्तर और संभाग स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।
निर्वाचन अधिकारी के रूप में प्रदेश मंत्री सहज सरकार (भोपाल), संभागीय अध्यक्ष श्री मांगीलाल पाटीदार (उज्जैन) एवं संभागीय सचिव श्र गौरव सक्सेना (उज्जैन) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने की।
चुनाव में तहसील एवं ब्लॉक स्तर से आए सभी अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने एकमत होकर जिला स्तर के लिए पैनल में सिंगल नाम प्रस्तावित किए। परिणामस्वरूप जिला अध्यक्ष पद पर अशोक शर्मा, जिला सचिव पद पर चरण सिंह चौधरी तथा जिला कोषाध्यक्ष पद पर अनिल महेता निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। तीनों पदों पर किसी प्रकार का विरोध या प्रतिस्पर्धा न होने से चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ, जो संगठन की एकजुटता को दर्शाता है।
निर्वाचन के पश्चात भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने आधिकारिक घोषणा करते हुए सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर प्रमोद पाठक, नरेंद्र कुमार पडारकर, रविन्द्र उपाध्याय, अजय उपाध्याय, परीक्षित पुरोहित, दिनेश रागोटा, प्रकाश यादव, नरेंद्र सिंह जाट, महेंद्र द्विवेदी, राकेश राज शर्मा सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संगठन की एकता, अनुशासन और समर्पण की झलक साफ दिखाई दी, जिससे आने वाले समय में कर्मचारी हितों की आवाज और भी मजबूती से उठने की उम्मीद जताई जा रही है।
Reporter Jitendra Kumawat